एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रघुवर दास ने माना- पूजा सिंघल को उनकी सरकार में मिली थी क्लीन चिट, हेमंत सोरेन को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Pooja Singhal corruption case: दास ने कहा कि पूजा सिंघल के करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय शामिल है और इस मामले में अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बच नहीं सकते.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बृहस्पतिवार को यह स्वीकार किया कि ईडी द्वारा गिरफ्तार राज्य की खनन सचिव पूजा सिंघल को उनकी सरकार के दौरान मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार मामले में क्लीन चिट मिली थी. पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा 'पूजा सिंघल के खिलाफ उनकी सरकार ने तत्कालीन अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक समिति से विभागीय जांच कराई थी. उस समय उनके खिलाफ उचित साक्ष्य नहीं मिलने पर समिति ने क्लीन चिट दी थी, जिसे उनकी सरकार ने स्वीकार कर लिया था.'

दास सरकार में कैसे मिली सिंघल को क्लीन चिट
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि पूजा सिंघल को मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पिछली रघुवर दास सरकार ने क्लीन चिट दी थी. पूर्व मुख्यमंत्री दास ने साथ ही कहा कि अब जबकि ईडी को पूजा सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं तो कार्रवाई पर किसी को गुरेज नहीं होना चाहिए.

दास से हेमंत सोरेन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
दास ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार राज्य की खनन सचिव पूजा सिंघल के करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय शामिल है और इस मामले में अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बच नहीं सकते. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार की गंगोत्री ऊपर से नीचे की ओर बहती है और झारखंड में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में यही हुआ है. अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस भ्रष्टाचार से दामन छुड़ा नहीं सकते.’’

झारखंड के जल, जंगल बचाने की लड़ाई लड़ रही बीजेपी
साथ ही दास ने यह भी स्पष्ट किया, ‘‘उनकी और बीजेपी की लड़ाई मुख्यमंत्री सोरेन को पद से हटाने की नहीं है, बल्कि यह लड़ाई झारखंड एवं इसके जल, जंगल और जमीन को बचाने की है." सिंघल को ईडी ने तीन दिनों तक लंबी पूछताछ के बाद 11 मई को करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. सिंघल पर खूंटी जिले में उपायुक्त के कार्यकाल के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किये गये कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में ईडी ने कार्रवाई की है.

मेरे कार्यकाल में एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ
विधानसभा भवन एवं झारखंड उच्च न्यायालय के भवन के निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच हेमंत सरकार द्वारा न्यायिक आयोग से करवाने के फैसले को लेकर दास ने कहा ‘‘पांच वर्षों के मेरे कार्यकाल में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है... मुख्यमंत्री जितने कमीशन बनाने चाहें बना लें, उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला क्योंकि ‘सांच को कोई आंच नहीं होती.’’

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Panchayat Election: झारखंड पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न, हुई 68% वोटिंग

Jharkhand Sarkari Naukri: झारखंड SSC में निकले 991 पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई, 80 हजार होगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget