एक्सप्लोरर

तीसरी लहर की आशंका के बीच क्या झारखंड में लगने वाला है लॉकडाउन? जानिए सीएम सोरेन ने क्या कहा?

राज्य में हर दिन के साथ बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्य के सामने लॉकडाउन जैसे हालात खड़े कर दिए हैं. सोमवार को होने वाली आपदा प्रबंधन प्राधिकार में लिया जाएगा आगे का फैसला.

झारखंड: राज्य में संभावित तीसरे लहर की आशंका के मंडराते बादलों के बीच अब राज्य में लॉकडाउन के आसार बनने लगे हैं. झारखंड में पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार काफी तेज़ हुई है. रविवार को जारी किए गए कोविड-19 बुलेटिन में राज्य में लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा कोविड के मरीज़ मिले हैं. रविवार के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में 1057 नए कोविड मरीज़ मिले हैं.

कोरोना की इसी बेलगाम रफ़्तार को देखते हुए राज्य की आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को कोरोना और इसके रोकथाम को लेकर एक मीटिंग बुलाई है. राज्य सरकार ने इस संदर्भ में स्वास्थ्य एवं दूसरे विभागों से सुझाव भी मांगे है. इसी मीटिंग में राज्य में मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रख कर यह फैसला लिया जा सकता है कि आने वाले समय में राज्य में लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं.

कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य में लॉकडाउन की अफ़वाहों ने भी अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है. राज्य में लॉकडाउन को लेकर विचार किया जा रहा है परंतु अभी राज्य के किसी भी जिले में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है. इन्हीं अफ़वाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट किया गया-“राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे हैं. आपकी सरकार स्तिथि पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है. आपकी सुरक्षा और विभागों के सुझावों को ध्यान में रखकर कल (सोमवार) को आपदा प्रबंधन विभाग की मीटिंग में उचित फैसले लेगी.”

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आगे एक और ट्वीट कर लोगों को अफ़वाहों से बचने और वायरस से सावधान रहने को कहा गया. कार्यालय द्वारा ट्वीट में लिखा गया‌-“जब तक मीटिंग में किसी भी फैसले पर सहमति नहीं बन जाती तब तक अफ़वाहों से बचे और उन पर ध्यान न दें. कृपया बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें और बच्चे और बूढ़ों का विशेष ख्याल रखें.”

यह भी पढ़ें: Jharkhand: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता, लोगों से की ये अपील

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन प्रधिकार को 16 बिंदुओं का सुझाव भेजा है. स्वास्थ्य सचिव ने राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाने, पार्क, जिम, धार्मिक स्थल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मॉल और शिक्षण संस्थान बंद रखने का सुझाव दिया है. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करवाने के लिए  स्वास्थ्य सचिव ने शादियों में 50 लोगों को ही सिर्फ शामिल होने देने की अनुमति देने का सुझाव दिया है. कार्यालयों में 50 प्रतिशत मानव बल के साथ काम करने की अनुमति होनी चाहिए और राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही आने की अनुमति हो जैसे कई सुझाव प्राधिकार को भेजे हैं.     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget