एक्सप्लोरर

Cyber Crime: झारखंड के देवघर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) को गिरफ्तार किया है. 

Jharkhand Deoghar Police Arrested Cyber Criminals: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं. साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है जिसका नतीजा है कि राज्य से साइबर अपराधियों की बड़ी पैमाने पर गिरफ्तारियां हो रही हैं. 

9 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद
दरअसल, झारखंड के देवघर जिले में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के चरकमारा गांव में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम कुल 8 साइबर अपराधियों को धर दबोचा. मामले को लेकर देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं. 

साइबर अपराधियों का है बोलबाला
बता दें कि, झारखंड में साइबर अपराधियों का बोलबाला है. राज्य का देवघर और जामताड़ा (Jamtara) जिला साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है. साइबर क्राइम (Cyber Crime) से जुड़े केस यहां से लगातार सामने आते रहते हैं. साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के लेकर पुलिस सक्रिय है और सतर्कता भी बरती जा रही है. इसी को लेकर देवघर पुलिस (Deoghar Police) ने पिछले 2 साल के आंकड़े शेयर किए हैं, जिसमें साइबर अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया गया है. 

जानें- क्या कहते हैं आंकड़े
झारखंड के देवघर जिले से पुलिस ने पिछले 2 सालों में 1210 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास से 51 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी, 2020 से 29 दिसंबर, 2021 के बीच दर्ज 210 मामलों में 1210 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पुलिस ने कुल नकद 51,30,570 रुपये बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें:

Happy New Year 2022: नए साल का जश्न मनाने झारखंड के इस स्थान पर खिंचे चले आते हैं लोग, यहां नदी में बहता है सोना

हेमंत सरकार पेट्रोल-डीजल पर देगी भारी छूट, बाबूलाल मरांडी बोले- राहत के नाम पर 'टर्म्स एंड कंडीशन्स अप्लाई'

झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर देगी 25 रुपये की छूट, बाबूलाल मरांडी बोले- वाह मुख्यमंत्री जी..आगे खुद पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget