एक्सप्लोरर

दुमका में मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने के मामले में एक्शन, एक शख्स गिरफ्तार

Palestinian Flag Viral News: झारखंड के दुमका जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवकों को कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडे लहराते हुए दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Palestinian Flag In Muharram Procession: झारखंड के दुमका में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने के मामले में कार्रवाई हुई है. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. झारखंड पुलिस ने गुरुवार (18 जुलाई) को कहा कि उसने  दुमका जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है. इस सिलसिले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है. बुधवार को सोशल मीडिया पर दुमका जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवकों को कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडे लहराते हुए दिखाने वाला वीडियो वायरल हुआ था.

दुमका टाउन थाना प्रभारी ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दुमका टाउन थाना प्रभारी अमित कुमार लाकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा, ''ऐसे ही एक वीडियो में दुधानी चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक को एक वाहन पर झंडे लहराते और नारे लगाते देखा गया.''

उन्होंने आगे कहा, ''हमने मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में देवघर सब्जी मंडी निवासी एक व्यक्ति को दुधानी में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है. हमने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है.''
 
बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला

इससे पहले, दुमका के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी विजय कुमार महतो ने कहा था कि जांच जारी है और अगर वीडियो क्लिप वास्तविक पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऐसा ही एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था और तालिबानी मानसिकता वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. 

बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं उनके प्रशासन की मुस्लिम तुष्टीकरण नीति का परिणाम हैं. 

ये भी पढ़ें:

झारखंड में जाएगी हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता? हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'विधानसभा चुनाव में हम इससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget