एक्सप्लोरर

झारखंड में पुलिस को बड़ा कामयाबी, छत्तीसगढ़ के कुख्यात माओवादी कमांडर हिडिमा पाडेयाम सहित दो गिरफ्तार

Jharkhand News: चाईबासा में पुलिस ने कुख्यात माओवादी कमांडर संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, उनके पास से हथियार, कारतूस, वॉकी-टॉकी और IED बनाने का सामान बरामद हुआ है.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुख्यात माओवादी कमांडर संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक पिस्टल, 11 कारतूस, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है.

इस मामले में चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी पारस राणा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

35 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

इन सभी पकड़े गए दूसरे नक्सली की पहचान माओवादी एरिया कमेटी के सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु (निवासी- कुचाई, सरायकेला) के रूप में हुई है. एसपी ने बताया कि दोनों लंबे समय से सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थे और इन पर 35 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं.

इसके बाद छत्तीसगढ़ का बीजापुर निवासी संदीप पिछले दस वर्ष से झारखंड में सक्रिय था और आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा. शिवा ओडिशा के राउरकेला जिले में दो माह पूर्व हुए विस्फोटक लूटकांड में भी शामिल रहा है.

पूछताछ के दौरान दोनों नक्सलियों ने संगठन के भीतर महिला सदस्यों के शोषण के चौंकाने वाले खुलासे किए. एसपी ने बताया कि केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश महिला दस्ते की सदस्यों का शारीरिक शोषण करता है और कई महिला नक्सलियों का जबरन गर्भपात भी करवा चुका है.

महिला नक्सलियों का जबरन गर्भपात भी करवा चुका था रमेश

पुलिस को जानकारी मिली थी कि शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे. इसी के सत्यापन के लिए रविवार सुबह अभियान चलाया गया. इस दौरान दोनों नक्सली सुरक्षा बल को देखकर भागने लगे और गिरफ्तार कर लिए गए.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिडिमा पर अब तक हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं. इसी तरह शिवा बोदरा के खिलाफ गोईलकेरा, सोनुवा, गुवा और जराईकेला थानों में कुल नौ गंभीर नक्सली मामले दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget