एक्सप्लोरर

Jharkhand News: कॉलेज में साइंस प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी के दौरान फटा रॉकेट, 11 छात्र घायल

कॉलेज के शिक्षक शाहिद इकबाल ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी के दौरान राकेट का मॉडल तैयार किया गया था जिसका पहले पूरी तरह परीक्षण किया गया था, लेकिन किसी बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया.

Jharkhand News: घाटशिला कॉलेज में सोमवार को आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी के दौरान भौतिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए रॉकेट में कुछ गड़बड़ी होने से विस्फोट हो गया. इस घटना में आसपास मौजूद लगभग 11 छात्रों को आंशिक चोट आई है. सभी को प्राथमिक उपचार के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. विस्फोट में एक छात्रा कुलसुम परवीन गंभीर रूप से घायल हुई हैं. चिकित्सकों ने बताया कि अचानक प्रेशर डाउन होने से वह अचेत अवस्था में हैं.

गलती से दबा दिया उड़ने के बजाय फटने का बटन
घटना के संबंध में इंटर के शिक्षक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी के दौरान राकेट का मॉडल तैयार किया गया था जिसका पहले पूरी तरह परीक्षण किया गया था. परीक्षण सफल होने के बाद सोमवार को इसे प्रदर्शनी के लिए रखा गया था. अतिथियों द्वारा अवलोकन किये जाने के दौरान छात्रों ने बताया कि यह रॉकेट उड़ कर ऊपर फटता भी है. इसके बाद खुली जगह में इसे उड़ाने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी दूसरे बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया. इसके कारण जमीन पर ही रॉकेट फट गया और आसपास खड़े बच्चे इसकी चपेट में आ गए जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं.

स्कूल से प्रोफेसर ने बताया कि इस हादसे में कुल 11 बच्चे घायल हुए हैं लेकिन उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं. वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में जिस तरीके से यह रॉकेट फटा उससे एक बड़ा हादसा भी हो सकता था.

हादसे के बाद घबराए हुए हैं छात्र
शिक्षकों ने बताया कि इस घटना में घायल हुए सभी बच्चे घबराए हुए हैं, परन्तु सभी की स्थिति सामान्य है. वहीं प्रदर्शनी की बात करें तो इस प्रदर्शनी में भौतिक विभाग की ओर से कुल 39 मॉडल लगाए गए थे.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: नशे में मारपीट करता था पति, सोने के दौरान पत्नी ने हाथ पैर बांधकर जिंदा जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget