एक्सप्लोरर

संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के गवर्नर के रूप में ली शपथ, PM मोदी का जताया आभार

Jharkhand News: संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है. वे बरेली लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने 1984 में अपने चुनावी सफर की शुरुआत की थी.

Jharkhand: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. गंगवार (76) को सी. पी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने गंगवार को पद की शपथ दिलाई.

संतोष कुमार गंगवार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. संतोष गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल नियुक्ति होने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा कि वह आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की धरती पर आकर बहुत खुश हैं.

‘राज्य देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा’
शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान संतोष कुमार गंगवार ने कहा यह राज्य देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा और अपने समृद्ध संसाधनों के साथ विकास के शिखर तक पहुंचेगा. मुझे यकीन है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रगति करेगा. बरेली लोकसभा सीट से आठ बार बीजेपी के सांसद रहे गंगवार अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी.

1984 से शुरू हुआ था गंगवार का चुनावी सफर
संतोष गंगवार का चुनावी सफर 1984 में शुरू हुआ था. तब वह पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार आबिदा बेगम से हार गए थे. इसके बाद उन्होंने 1989 में फिर से लोकसभा चुनाव लड़ा और पहली बार सांसद बने. वह 1989 से 2019 तक लोकसभा चुनावों में विजयी रहे. हालां,कि 2009 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को हवाई अड्डे पर विदाई दी थी.

यह भी पढ़ें: 'जिस ट्रेन को पटरी पर दौड़ना चाहिए वो...', झारखंड रेल हादसे पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget