एक्सप्लोरर

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं को दी खुशखबरी, 1000 रुपये प्रति माह के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई

Jharkhand News: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत 21 से 50 साल की हर महिलाओं को सालाना 12000 रुपये देने की योजना है. इसको लेकर आवेदन करने की तारीख सीएम हेमंत सोरेन ने बढ़ा दी है.

Jharkhand Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है. सीएम ने कहा कि राज्य भर में योजना को लेकर आप लाखों बहनों में अद्भुत उत्साह है. इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देते हुए जोहार करता हूं.

JMMSY के तहत 21 से 50 साल की हर बहनों को सालाना 12000 रुपये देने की योजना है. यानि हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे. विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की शुरुआत कर जेएमएम महिला वोटर्स को रिझाने की कोशिश कर रही है.

सीएम सोरेन ने एक्स पर लिखा, ''योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में मुझे जानकारी मिली है. योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए मैंने निर्देश दिया है तथा इस मामले में वरीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है. योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर मैंने राज्य भर में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है.''

हमेशा चलने वाली है योजना- हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा, ''मैं आप सभी बहनों से यह भी कहना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है. जिसमें योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है. विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी कोई भी जरूरतमंद, कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगे.''

आवेदन की तारीख बढ़ाई

हेमंत सोरेन ने कहा, ''योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसे और 5 दिन बढ़ाने का मैंने निर्देश दिया है. विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी, आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकते हैं.''

बिचौलिए को लेकर सीएम का अलर्ट

सीएम ने कहा, ''मुझे यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं. आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है इसलिए बिचौलियों से सावधान रहें. मैंने सभी जिला प्रशासन को भी निर्देश दिया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें.''

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह आप बहनों की योजना है. राज्य की मेरी लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा, यही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही मेरा लक्ष्य है. जोहार!

'मेरे विचार वही, जो...', झारखंड में JDU में शामिल हुए सरयू राय का BJP को लेकर बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget