एक्सप्लोरर

Mob Lynching: गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक के साथ मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, 8 लोग गिरफ्तार

Chatra: झारखंड के चतरा जिले में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिवार वालों और गांव की भीड़ ने बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई

Jharkhand News: झारखंड के चतरा (Chatra) जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव में प्रेमिका से मिलने गए कुंदन कुमार को लड़की के घरवालों और गांव के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. प्रेमिका से मुलाकात में उसकी मदद कर रही गोली देवी नामक महिला को भी लोगों ने बुरी तरह पीटा. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं.

बता जा रहा है कि, कुंदन कुमार का गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 20 अगस्त की शाम वह गांव की एक महिला गोली देवी की मदद से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था, तभी लड़की के घरवालों और गांव के कई लोगों ने दोनों को पकड़ा और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा. दोनों को इलाज के लिए हंटरगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुंदन ने दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से जख्मी महिला गोली देवी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे मामले का खुलासा किया. 

आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार
इसके बाद गांव के श्रवण कुमार, रंजीत भुईयां, कांग्रेस भुईयां, रंजू देवी, सविता देवी, शोभा देवी, सोमरी देवी और कमलेश भुईयां को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई. एसआईटी में उनके अलावा हंटरगंज पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय व थाना प्रभारी सनोज चौधरी शामिल थे. जांच-पड़ताल के दौरान एसआइटी ने पिटाई के लिए इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, दो मोटरसाइकिल, एक गमछा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

Latehar News: लातेहार में JLT उग्रवादियों का तांडव, तुबेद कांटा घर में लगाई आग, कर्मचारियों से की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget