एक्सप्लोरर

Mob Lynching: सिमडेगा में पिटाई के बाद युवक को जिंदा जलाने के मामले में ये है बड़ा अपडेट, जानें- कौन है सुबन बूढ़

Simdega Mob Lynching: सिमडेगा में युवक की पिटाई करने के बाद उसे जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों बंबलकेरा पंचायत के छपरीडीपी के रहने वाले हैं. 

Three Arrested Jharkhand Simdega Mob Lynching: झारखंड (Jharkhand) के सिमडेगा (Simdega) जिले में युवक को पत्थरों और लाठियों से मारने के बाद आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. मामले में 35 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोढ़ो प्रधान, नृपति प्रधान और महेश्वर प्रधान के रूप में हुई है. तीनों बंबलकेरा पंचायत के छपरीडीपी के रहने वाले हैं. 

जारी है छापेमारी 
पुलिस का कहना है कि, मामले में नामजद 10 और अज्ञात 25 आरोपी अभी भी फरार हैं. जिनमें ग्राम प्रधान सुबन बूढ़ भी शामिल है जिसपर संजू को घर से बाहर बुलाने का आरोप है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले को लेकर मृतक संजू प्रधान (Sanju Pradhan) की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से पति को बचाने गुहार लगाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली. उसका दावा है कि भीड़ ने जब संजू को जलाया तब वो जिंदा था. 

जानें- क्या बोली पत्नी
मृतक की पत्नी का कहना है कि, मंगलवार दोपहर लाठी-डंडों से लैस दर्जनों लोग उसके घर पर आ धमके और उसके पति को जबरन उठा कर ले गए. संजू को ले जाने वाले लोग पास के बंबलकेरा के रहने वाले थे. भीड़ ने संजू को पंचायत में ले जाकर उस पर पेड़ की कटाई का आरोप लगाते हुए मारना शुरू कर दिया. परिवार का कहना है कि संजू इलाके में गोकशी और जुए का विरोध करता था और इसलिए उस पर पेड़ काटने का झूठा आरोप लगाया गया. 

इस बात पर भड़के थे लोग 
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि, गांव के लोग जंगल से पेड़ों की कटाई करने के कारण संजू प्रधान से नाराज थे. उसे कई बार पेड़ों की कटाई के लिए मना किया गया था. बताया जा रहा है कि उसके बारे में वन विभाग से भी शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने संजू प्रधान को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए. बुरी तरह पिटाई के बाद कुछ लोगों ने संजू को आग के हवाले कर दिया. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Coronavirus: रांची समेत जमशेदपुर और धनबाद में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े

Jharkhand Mob Lynching: भीड़ ने शख्स को जला दिया जिंदा, पत्नी बोली- रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget