एक्सप्लोरर

Mob Lynching: भीड़ ने पिटाई के बाद युवक को जलाया जिंदा, 13 नामजद समेत 38 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Simdega Mob Lynching: सिमडेगा में युवक की पिटाई करने के बाद उसे जिंदा जलाने के मामले में 13 नामजद समेत कुल 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.

Jharkhand Simdega Mob Lynching: झारखंड (Jharkhand) के सिमडेगा (Simdega) जिले में युवक को पत्थरों और लाठियों से मारने के बाद आग के हवाले करने के मामले में 13 नामजद समेत कुल 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. इस बीच, मृतक संजू प्रधान (Sanju Pradhan) की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से पति को बचाने गुहार लगाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली. उसका दावा है कि भीड़ ने जब संजू को जलाया तब वो जिंदा था. इस घटना को सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी गंभीरता ले लिया है. सीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है. 

जानें- क्या बोली पत्नी
मामले को लेकर मृतक की पत्नी का कहना है कि, मंगलवार दोपहर लाठी-डंडों से लैस दर्जनों लोग उसके घर पर आ धमके और उसके पति को जबरन उठा कर ले गए. संजू को ले जाने वाले लोग पास के बंबलकेरा के रहने वाले थे. भीड़ ने संजू को पंचायत में ले जाकर उस पर पेड़ की कटाई का आरोप लगाते हुए मारना शुरू कर दिया. परिवार का कहना है कि संजू इलाके में गोकशी और जुए का विरोध करता था और इसलिए उस पर पेड़ काटने का झूठा आरोप लगाया गया. सपना ने उपायुक्त और एसपी से कहा कि लोगों को इस घटना के लिए उकसाने के पीछे ग्राम प्रधान का हाथ है.

इस बात को लेकर नाराज थे लेग 
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि, गांव के लोग जंगल से पेड़ों की कटाई करने के कारण संजू प्रधान से नाराज थे. उसे कई बार पेड़ों की कटाई के लिए मना किया गया था. बताया जा रहा है कि उसके बारे में वन विभाग से भी शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने संजू प्रधान को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए. बुरी तरह पिटाई के बाद कुछ लोगों ने संजू को पकड़कर उसे कपड़ों में आग लगा दी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Mob Lynching: भीड़ ने शख्स को जला दिया जिंदा, पत्नी बोली- रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन...

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget