एक्सप्लोरर

Crime News: साहिबगंज में नाबालिग के साथ पड़ोस के गांव में रहने वाले शख्स ने किया रेप, हालत गंभीर  

Sahibganj News: झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज जिले में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 

Jharkhand Minor Girl Rape In Sahibganj: झारखंड (Jharkhand) में महिलाओं की सुरक्षा का हाल बेहाल है. ताजा मामला साहिबगंज (Sahibganj) जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक गांव में बुधवार की रात एक युवक ने 14 साल की नाबालिग के साथ रेप (Rape) का वारदात को अंजाम दिया. आरोपी का नाम सफीकुल शेख है. शेख पीड़िता के बगल वाले गांव का रहने वाला है. आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया उस समय नाबालिग किशोरी के अलावा उसका 5 साल का भाई घर पर था. 

रात के समय घर में घुसा आरोपी 
युवक रात के समय किशोरी के घर में घुसा और उसे उठाकर सूनसान जगह पर ले गया. इसके बाद आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. आरोपी के फरार होने के बाद किशोरी ने पड़ोसियों को पूरे मामले की जानकारी दी. जब ये वारदात हुई उस दौरान किशोरी के माता-पिता परिवार की एक महिला का इलाज कराने के लिए बंगाल के मुर्शिदाबाद गए हुए थे. पड़ोसी ने फोन कर बच्ची की मां को इस बारे में बताया. जानकारी मिलने पर परिवार घर लौट आया. 

आरोपी की तलाश जारी 
गंभीर हालत में किशोरी को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बच्‍ची को काफी रक्तस्राव हो रहा था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बच्ची की मां के बयान पर राधानगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी युवक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं. 

गढ़वा में नाबालिग से रेप  
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, हाल ही में झारखंड के गढ़वा में एक दलित नाबालिग लड़की को इरशाद खान नाम के एक शख्स ने किडनैप कर 2 दिनों तक कई बार उसके साथ रेप किया. आरोपी ने बाद में धमकी देते हुए कहा कि, अगर पुलिस में शिकायत की गई तो उसे और उसकी मां दोनों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा. इसके बाद उसने लड़की को छोड़ दिया. खौफ की वजह से 10 दिनों तक लड़की ने जुबान नहीं खोली. रविवार को पीड़िता और उसकी मां ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई. इरशाद खान इलाके का दबंग शख्स बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: BJP नेता बोले 'समझदार हैं वोटर', खतियान और आरक्षण नीति से नहीं पड़ेगा फर्क 

Jharkhand Naxalites: झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से कराया गया मुक्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget