एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में बदला गया स्कूलों का नाम, लोहरदगा के नदिया स्कूल से 'हिंदू' और चास के स्कूल से 'रामरुद्र' शब्द हटाया

Ranchi: चास बोकारो के रामरुद्र प्लस टू हाईस्कूल से रामरुद्र शब्द भी हटा दिया गया है. वहीं शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में कुछ स्कूलों के पहले के नाम में कोई बदलाव नहीं किया है.

Jharkhand News: झारखंड के 80 उत्कृष्ट स्कूलों के नाम के साथ अब सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जोड़ा जाएगा. इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले दिनों जारी किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुछ स्कूलों के नाम में भी बदलाव किये गये हैं. इसी क्रम में लोहरदगा नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम में परिवर्तन कर दिया गया है. हिंदू शब्द हटा दिया गया है. इसका नाम अब कर दिया गया है डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लोहरदगा, नदिया. 

वहीं हिंदू शब्द हटाने का लोहरदगा के लोग विरोध कर रहे हैं और निर्णय वापस लेने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल की स्थापना आजादी से पूर्व 1931 ईस्वी में हुई थी. बिड़ला ने स्कूल बनाने के लिए जमीन दान में दी थी. वहीं चास बोकारो के रामरुद्र प्लस टू हाईस्कूल से रामरुद्र शब्द भी हटा दिया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में कुछ स्कूलों के पहले के नाम में कोई बदलाव नहीं किया है. उसमें केवल सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जोड़ा गया है.

जमीन देते समय रखी गई थी ये शर्त
शिक्षाविद मदन मोहन पांडेय का कहना है कि, जमीन दान में देते समय यह शर्त रखी गयी थी कि इस स्कूल का नाम नदिया हिंदू उच्च विद्यालय ही होगा. इसके भवन निर्माण में राय साहब बलदेव साहू, कृष्ण साहू, मनु बाबू सहित अन्य लोगों ने आर्थिक मदद की थी. नियम यह भी है कि आप किसी भी स्कूल का नाम नहीं बदल सकते हैं. स्कूल से हिंदू नाम हटाना सरासर गलत है. वहीं बोकारो के नवाडीह के स्कूल के नाम में चास बोकारो जोड़ दिया गया है. इसके नाम में भी दूसरे स्कूल का नाम जोड़ दिया गया है.

इन स्कूलों के पुराने नाम में किये गये बदलाव

  • आरके प्लस टू गर्ल्स हाइस्कूल गढ़वा नाम से आरके हटाया गया
  • गवर्नमेंट सीडी गर्ल्स हाइस्कूल झुमरी तिलैया नाम से सीडी हटाया 
  • एसएसएलएनटी गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू स्कूल धनबाद से एसएसएलएनटी हटाया गया 
  • अपग्रेड प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू स्कूल नावाडीह में रामरुद्र जोड़ कर स्कूल को चास में बताया
  • एसएस गर्ल्स हाइस्कूल रामगढ़ कैंट से एसएस हटाया
  • जिला स्कूल हजारीबाग विद्यालय से जिला हटाया गया
  • पाकुड़ राज प्लस टू स्कूल से राज शब्द हटाया गया
  • गवर्नमेंट नदिया हिंदू हाई स्कूल लोहरदगा से हिंदू शब्द हटाया गया
  • रामरुद्र प्लस टू हाइस्कूल चास से रामरुद्र शब्द हटा कर शुरू में एलएनटी जोड़ा गया

Jharkhand Crime News: युवती को छेड़ने पर झारखंड में युवक को मिली तालिबानी सजा, चप्पल जूत्ते से की पिटाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget