एक्सप्लोरर

Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल में हुआ बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 की मौत

Jharkhand: डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि पूरे मामले की चार लेवल पर जांच होगी और जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि आखिर किस कारण से पॉवर ब्लॉक नहीं लिया गया और यह घटना हुई.

Jharkahnd News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) रेल मंडल में बड़ा हादसा हुआ है. यहां दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर कतरास स्टेशन के आउटर के पास निचितपुर हाल्ट पर खंभा गाड़ने के दौरान छह ठेका मजदूरों की मौत हो गई है. दरअसल, अचानक खंभे में हाई टेंशन तार से करंट आने से छह मजदूर बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि अन्य बीस से ज्यादा ठेका मजदूर भी इस करंट की चपेट में आ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद दिल्ली हावड़ा  रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गई है और धनबाद रेल मंडल के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं.

खंभा गाड़ने के दौरान हुआ हादसा

दरअसल, सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब धनबाद रेल मंडल के कतरास स्टेशन के आउटर  निचितपुर हाल्ट पर रेलवे मेंटनेंस का काम चल रहा था. ठेकेदार द्वारा मौके पर खंभे गड़वाए जा रहे थे, तभी रेलवे के हाई टेंशन तार का करंट खंभे में उतर आया. जिससे 25000 वोल्ट करंट दौड़ते ही तमाम मजदूर उसके चपेट में आ गए और चंद सेकेंड में ही छह मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 20 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं. मृतकों की पहचान गोबिंद सिंह, श्यामदेव सिंह, संजय राम, श्याम भुइंया, सुरेश मिस्त्री और दामोदर राम के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही धनबाद गोमो स्टेशन के बीच बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई. अप और डाउन रूट की तमाम ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों पर रोक दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक कई मजदूर झुलस गए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेलवे अस्पताल ले जाया गया है.

डीआरएम समेत रेलवे के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की खबर मिलते ही धनबाद रेल मंडल के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि, तकरीबन 11 बजकर 50 मिनट पर यह घटना हुई है. जानकारी मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम के साथ सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए. डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने हादसे में 6 मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की है. जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही है. उन्होंने माना कि घटना कहीं ना कहीं सुपरवाइजर की लापरवाही से हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की चार लेवल पर जांच होगी और जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि आखिर किस कारण से पॉवर ब्लॉक नहीं लिया गया और यह घटना हुई. दरअसल, ऐसे कामों के पहले पॉवर ब्लॉक कराया जाता है, उसके बाद ही मजदूरों को काम पर लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर झारखंड में बढ़ी सियासी तकरार, JMM-कांग्रेस ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget