एक्सप्लोरर

Ranchi में हरियाणा जैसी वारदात, तस्करों ने महिला दारोगा को रौंद कर मार डाला, रो-रोकर मां का है बुरा हाल

Ranchi Cop Murder: महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की हत्या पर उनके परिवार में मातम पसर गया है. संध्या की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jharkhand Ranchi Lady Cop Murder Update: हरियाणा (Haryana) में डीएसपी (DSP) को कुचलकर मार डालने की घटना के बाद अब रांची (Ranchi) के तुपुदाना में पशु तस्करों की गाड़ी ने महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) को रौंद डाला है. घटना में महिला दारोगा की मौत (Death) हो गई है. वारदात बुधवार तड़के 3 बजे की है. इसे लेकर जहां पुलिस महकमे में हड़कंप है, वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. झारखंड पुलिस की 2018 बैच की दारोगा संध्या पुलिस टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग के लिए रांची-खूंटी रोड पर हुलहुंडू के पास तैनात थीं. पशुओं से लदी एक बोलेरो पिकअप वैन को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए महिला दारोगा को रौंद डाला. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि महिला दारोगा को कुचलने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वैन को भी जब्त कर लिया गया है.

मां का रो-रोकर बुरा हाल है
बताया जा रहा है कि खूंटी और गुमला जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ वाहनों पर पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इसे लेकर रांची पुलिस को भी अलर्ट किया था. इसी सूचना पर दारोगा संध्या टोपनो ने अपनी टीम के साथ हुलहुंडू के पास देर रात से चेकिंग लगाई थी.
संध्या टोपनो रांची के तुपुदाना थाने में प्रभारी के तौर पर तैनात थीं. उनके परिवार में मां, एक भाई और एक बहन हैं. उनकी शादी नहीं हुई थी. वो इसी थाना क्षेत्र के सिंहमोड़ इलाके में मां के साथ रहती थीं. उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके सहकर्मी भी गमजदा हैं. 

सक्रिय हैं पशु तस्कर गिरोह
बता दें कि, राज्य में गौवंशीय पशुओं की तस्करी में कई गिरोह एक साथ सक्रिय हैं. पूर्व में पुलिस की जांच में भी ये बात सामने आई है कि राज्य से पशुओं की तस्करी कर बांग्लादेश तक ले जाया जाता है. इन्हें पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक तौर पर संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगते रहे हैं.

'राज्य जंगल राज की ओर है'
इधर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस वारदात को लेकर राज्य की विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने वीडियो जारी करते कहा कि गौ तस्करी का कारोबार इस सरकार में लगातार बढ़ा है. तस्करों को राज्य सरकार का भी समर्थन प्राप्त है. ये घटना बताती है कि राज्य जंगल राज की ओर है. उन्होंने राज्य सरकार से गौ तस्करी पर रोक के लिए अविलंब सख्त कदम उठाने की मांग की है.

बीजेपी ने की कर्रवाई की मांग 
पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दारोगा संध्या की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में अपराधियों की हिम्मत अपने चरम पर है और सरकार बेफिक्र है. राज्य की राजधानी में दारोगा को कुचल देने की घटना यही बताती है कि प्रतिबंधों के बावजूद गौ तस्करों का बड़ा गिरोह सक्रिय है. जब राज्य में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि तस्करों के आगे सरकार बेबस दिख रही है. इस वारदात को अंजाम देने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें सजा दिलाई जाए.

ये भी पढ़ें: 

Lady Cop Murder: पशु तस्करों की वैन ने महिला दारोगा को कुचला, BJP नेता रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

Lady Cop Murder: Jharkhand में महिला दारोगा को वैन ने कुचला, BJP नेता बोले- 'राज्य की क्या दुर्दशा हो गई है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget