एक्सप्लोरर

Sandhya Topno Murder: बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन पर दागे सवाल, कहा- तस्करों से सांठगांठ है या तुष्टिकरण?

Ranchi News: महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की हत्या को लेकर सियासत जारी है. BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है.  

Jharkhnad Politics Over Sandhya Topno Murder Case: झारखंड (Jharkhnad) बीजेपी विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा है कि पशु तस्करों ने लेडी सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की गाड़ी से रौंदकर हत्या (Murder) की है, इसके पीछे गहरी साजिश है. बीजेपी नेता ने इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि गौतस्करों का एक बड़ा नेटवर्क है. ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है.

'सीबीआई करे जांच'
बाबूलाल मरांडी ने ये भी कहा कि, ''मैंने संध्या के परिजनों से मुलाकात की है. उन्हें आशंका है कि संध्या को जानबूझकर देर रात में ऐसी जोखिम भरी ड्यूटी पर लगाया गया. रांची के तुपुदाना थाना प्रभारी कन्हैया सिंह को सूचना थी कि तस्कर गुमला, सिमडेगा में पुलिस की कई बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं. इतनी गंभीर सूचना के बाद एक महिला दारोगा को तीन सिपाहियों और एक चालक के भरोसे सड़क पर छोड़ दिया गया. उन्हें कोई बैकअप नहीं दिया गया. इस घटना के सामने आने के बाद थाना प्रभारी कन्हैया सिंह को केवल लाइन हाजिर किया गया, जबकि उसका निलंबन होना चाहिए था. कई ऐसे बिंदु हैं जो मामले को संदेह के घेरे में लाते हैं, जरूरी है इसकी जांच सीबीआई के जरिए कराई जाए.''

बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन से पूछा सवाल 
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन से सवाल भी पूछा है. बीजेपी नेता ने कहा कि, ''मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से एक सवाल- गौतस्करों ने युवा आदिवासी दारोगा संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी. लेकिन आपने सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से त्वरित संवेदना के एक शब्द तक व्यक्त करना मुनासिब नहीं समझा. इसकी वजह तस्करों से सरकारी सांठगांठ है या तुष्टिकरण?''

रौंदकर मार डाला
बता दें कि, रांची के तुपुदाना ओपी में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात संध्या टोपनो की बीते हफ्ते मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुलहुंडू में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान पशुओं की तस्करी करके ले जा रही एक बोलेरो पिकअप वैन ने उन्हें रौंदकर मार डाला था. इस दौरान संध्या के साथ सिर्फ 2 कांस्टेबल थे. रात लगभग पौने 2 बजे तुपुदाना के प्रभारी कन्हैया सिंह को सूचना मिली थी कि अपराधी वाहन से भाग रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर संध्या की ड्यूटी लगाई गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: JMM का दावा, संपर्क में हैं BJP के 16 विधायक, भाजपा बोली- 'झामुमो झूठों की पार्टी'

Jharkhand Gas Leak: रामगढ़ में जमीने के नीचे से निकल रही है मिथेन गैस, डरे ग्रामीण, मरे पक्षी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget