एक्सप्लोरर

Jharkhand: कुरमी समाज ने पांचवें दिन 'रेल रोको आंदोलन' किया स्थगित, इस दौरान रेलवे को 1,700 करोड़ का नुकसान

Ranchi: पांच दिनों तक चले इस आंदोलन की वजह से रेलवे को 1,700 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान के साथ कुल 435 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और सवा चार लाख यात्रियों को परेशानी हुई.

Jharkhand News: बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के कुरमी समुदाय द्वारा पिछले पांच दिनों से चलाए जा रहे 'रेल रोको आंदोलन' को रविवार देर शाम स्थगित कर दिया गया है. वहीं सोमवार से दक्षिण-पूर्व रेलवे में ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं. पांच दिनों के आंदोलन के कारण फंसी सैकड़ों मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सोमवार को क्रमवार शुरू किया जा रहा है. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिनों तक चले इस आंदोलन की वजह से रेलवे को 1,700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है. कुल 435 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कम से कम सवा चार लाख यात्रियों को अपना सफर स्थगित करना पड़ा. रेलवे ट्रैक क्लीयर नहीं हो पाने की वजह से दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें सोमवार को भी रद्द की गई.

बता दें कि कुरमी जाति को आदिवासी (शेड्यूल्ड ट्राइब) का दर्जा देने की मांग को लेकर बीते 5 अप्रैल से रेल और हाईवे रोको आंदोलन चल रहा था. इस आंदोलन की वजह से पिछले पांच दिनों में छह रेल डिविजनों हावड़ा, आद्रा, खड़गपुर, धनबाद, रांची और चक्रधरपुर के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुईं. वहीं  महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्टेशनों तक जानेवाली ट्रेनें या तो रोकी गईं या फिर उन्हें बदले रूट से भेजा गया.

स्थगित किया गया आंदोलन
वहीं रविवार देर शाम आदिवासी कुरमी समुदाय के प्रमुख नेता अजीत प्रसाद महतो ने घोषणा की कि बंगाल राज्य प्रशासन से कई दौर की बातचीत हुई है. मांगों पर गतिरोध दूर नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर फिलहाल आंदोलन स्थगित किया जा रहा है. इसके साथ ही रांची-कोलकाता हाईवे पर लगा जाम भी खत्म हो गया है. जानकारी के अनुसार 70-80 मालगाड़ियों के नहीं चलने से लोडिंग व ढुलाई प्रभावित होने के साथ चक्रधरपुर मंडल को राजस्व का रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा था. आपको बता दें कि, लगातार हावड़ा-पटना मार्ग पर ट्रेन परिचालन ठप होने से टाटानगर रेलवे को अबतक करीब 45 लाख, जबकि चक्रधरपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर रोज 10-15 लाख का नुकसान होने की उम्मीद है.

Jharkhand: डोबो पुल पर आदिम जनजाति के लोगों ने स्थापित की बिरसा मुंडा की प्रतिमा, समर्थकों ने कहा- 'अपमान बर्दाश्त नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget