एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रेप पीड़िता ने सदमे में फांसी लगाई, 8 दिन तक इलाज के बाद थमी सांसें

Crime in Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले में रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के दो दिन बाद पीड़िता अपमान और सदमे में फंदे पर लटक गई थी. आरोपी की तलाश जारी है.

Jharkhand Suicide News: झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के दो दिन बाद पीड़िता अपमान और सदमे में फंदे पर लटक गई थी. परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया था, जहां आठ दिनों तक इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया.

रेप की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज 

बुधवार (11 जून ) को मृतका का शव उसके गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो उठीं. पीड़िता इंटरमीडिएट की छात्रा थी. उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. उन्होंने 9 मई को चंदवारा थाने में रेप की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी. रेप का आरोपी छोटेलाल पांडेय नामक शख्स है, जो फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पुत्री 31 मई को सुबह 7 बजे अचानक गायब हो गई थी. उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 2 जून को रात 8 बजे वह एक पुल के पास बेसुध हालत में मिली. दूसरे दिन उसने अपनी चाची को बताया कि छोटेलाल पांडेय उसे बहला-फुसलाकर पुल की ओर ले गया था. उसने जान मारने की धमकी देकर रेप किया और इसके बाद उसे पुल के पास छोड़कर भाग गया.

3 जून को पीड़िता अपने कमरे में फंदे से झूल गई

परिजनों ने आरोपी के खौफ और लोकलाज के भय से पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी. 3 जून को पीड़िता अपने कमरे में फंदे से झूल गई. उसे परिजन फौरन फंदे से उतारकर कोडरमा सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज और उसके बाद रिम्स, रांची रेफर किया गया.

10 जून की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कोडरमा के डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि रेप की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget