एक्सप्लोरर

झारखंड: जमशेदपुर में बारिश बनी मुसीबत! स्कूल में फंसे 162 बच्चे, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Jamshedpur News: जमशेदपुर के लव कुश स्कूल में बारिश के कारण स्कूल के अंदर मौजूद 162 बच्चे पानी में फंस गए. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला. साथ ही बच्चो को मिला प्राथमिक उपचार.

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर जिले के कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया और स्कूल के अंदर मौजूद 162 बच्चे पानी में फंस गए.

जैसे ही प्रशासन को इस स्थिति की जानकारी मिली, जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आया.

उपकरणों की सहायता से बच्चों तक पहुंच बनाई

कोवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. भारी बारिश और जलजमाव के बावजूद, टीम ने नाव, रस्सी और अन्य बचाव उपकरणों की सहायता से बच्चों तक पहुंच बनाई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई.

अधिकांश बच्चे डरे हुए थे, लेकिन पुलिस और बचाव दल ने उन्हें धैर्य और साहस के साथ संभाला. कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पड़ी, जिसे मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों की जांच कर उपचार किया.

स्कूल को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया

कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि बारिश के कारण एक मंजिला आवासीय विद्यालय की इमारत पूरी तरह जलमग्न हो गई है. उन्होंने बताया कि स्कूल को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.

पासवान ने कहा कि स्थानीय छात्रों को उनके घर भेज दिया गया है, जबकि जिला प्रशासन डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी और जमशेदपुर सहित जिले भर में अन्य छात्रों को उनके घर भेजने की व्यवस्था कर रहा है.

आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी

पोटका के वरीय प्रभारी LRDC गौतम कुमार ने बताया कि पोटका में लव कुश आवासीय स्कूल एक प्राइवेट स्कूल के रूप में चल रहा है. इसका हॉस्टल नदी के किनारे बना है, जो सुरक्षित नहीं है.

हाल ही में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्कूल में पानी भर गया और हॉस्टल में रह रहे 162 बच्चे फंस गए. अच्छी बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए. फिलहाल स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है और आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी. 

Input By : नीरज तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget