एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अनोखा कारनामा! मरे हुए डॉक्टर का किया ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

Chatra: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मृत डॉक्टर के ट्रांसफर का आर्डर जारी कर दिया. इस ट्रांसफर की सूचना मिलने के बाद चतरा जिले से लेकर पूरे स्वास्थ्य विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया.

Jharkhand News: झारखंड में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग ने कई अधिकारियों का तबादला किया है, जिसके अंतर्गत रांची के सिविल सर्जन समेत कई अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. वहीं इस बीच स्वास्थ्य विभाग से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, 31 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी किया था, जिसमें लिखा था कि, चतरा जिले के टंडवा से डॉक्टर कृष्ण कुमार का ट्रांसफर सिमडेगा जिले के जलडेगा में किया जा रहा है. 

वहीं इसमें हैरत की बात यह है कि, जिस कृष्ण कुमार की चर्चा स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिसूचना में की है उनका देहांत 23 जून 2023 को ही हो चुका है. दरअसल, रांची में इलाज के दैरान उनकी मौत हो गई थी. वहीं ये अधिसूचना जारी होने के बाद अन्य अधिकारी और कृष्ण कुमार के परिजन काफी आश्चर्य में हैं. लोग विभाग की करतूत पर हंस रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग अपने अधिकारियों का डेटा भी अपने पास नहीं रखता है क्या?अब तो उन्हें चैन से रहने दो मरने के बाद क्या उनसे स्वर्ग में ड्यूटी करवाई जाएगी.

इरफान अंसारी ने क्या कहा?
बता दें कि, इससे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा तबादले में घोर अनियमितता की पोल खुल गई है. हद तो ये थी कि बगैर वेरिफिकेशन किए मृत डॉक्टर के ट्रांसफर का आर्डर भी जारी कर दिया गया. इस ट्रांसफर की सूचना मिलने के बाद चतरा जिले से लेकर पूरे स्वास्थ्य विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया. स्वास्थ विभाग के अजीबोगरीब ट्रांसफर आर्डर निकाले जाने को लेकर झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने स्वास्थ विभाग को आड़ों हाथों लिया.

'स्वास्थ विभाग को इलाज की जरूरत'
इरफान अंसारी ने कहा कि, स्वास्थ विभाग को इलाज की जरूरत है. ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में जमकर लूट हो रही है. मैं स्वास्थ विभाग की कुव्यवस्था को चलने नहीं दूंगा. आलाकमान से जाकर इसे लेकर बात करूंगा. आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि आनन-फानन में ट्रांसफर करने के नाम पर मृतक डॉक्टर का भी ट्रांसफर कर दिया गया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि अगर ऐसे काम हो रहा है तो स्वास्थ विभाग के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की भी बदनामी होगी.

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जोरदार हंगामा, नियोजन नीति पर गरमाई सियासत

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget