एक्सप्लोरर

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में दो पक्षों में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 11 लोग हुए घायल

झारखंड के गिरिडीह में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में जमीन विवाद में एक ही गोतिया के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से लाठी-डंडा चला और आपस में पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना में एक पक्ष के 7 लोग और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. यह मामला गांडेय के घाटकुल का है. बताया जा रहा है कि यहां पर घायलों के दादा की जमीन है जिसका बंटवारा भी हो चुका था.

जमीन बंटवारे में विवाद
हालांकि, इस बंटवारा के बाद भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है. गुरुवार को एक पक्ष ने जमीन पर काम शुरू किया तो इसी को लेकर विवाद बढ़ गया. दोनों तरफ से महिला व पुरुष लाठी लेकर आमने सामने हो गए. गाली गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी बरसाने लगे. एक पक्ष के तरफ से मुमताज अंसारी, अख्तर अंसारी, शाहिदा खातून, पुदीना बीबी, रेजिना खातून, मदीना खातून और इस्लाम घायल हो गए.

सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार- एसडीपीओ
वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से निजामुद्दीन अंसारी, जाहिदा, सलातुल, मकबूल घायल हो गए. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इधर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पैतृक जमीन विवाद को लेकर एक ही गोतिया के लोग भिड़ें थे. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश सम्बंधित थाना प्रभारी को दिया गया है. आगे की कार्यवाई की जा रही है.

ग्रामीणों ने पुलिस को पीटा
वहीं चतरा में ग्रामीणों ने एक पुलिसवाले की जमकर पिटाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी. ग्रामीण पुलिसकर्मी के कपड़े उतार उसे अंडरवियर में काफी दूर तक दौड़ाते रहे. ग्रामिणों ने अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था. गांव वालों का आरोप था कि शशिकान्त ठाकुर नाम के एएसआई ने बाइक को टक्कर मारने वाले पिकअप वैन के ड्राइवर को पैसे लेकर भगा दिया था. यह मामला चतरा के सदर थाना से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डहुरी गांव का है. इस घटना के बाद से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'BJP के कई विधायक JDU के संपर्क में', मंत्री अशोक चौधरी ने सुशील कुमार मोदी को दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget