एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'घुसपैठियों को आमंत्रण देना देशद्रोह नहीं?', शिवराज सिंह चौहान ने JMM-कांग्रेस से मांगा जवाब

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झामुमो और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड की पवित्र धरती संकट में है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का घमासान जारी है. बीजेपी अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की दो प्रमुख सहयोगी दल झामुमो और कांग्रेस को घेर रही है. विधानसभा चुनाव के बीजेपी प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड की पवित्र धरती संकट में है. बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासियों की ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान पर भी पलटवार किया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में घुसपैठिए को 450 रुपये का सिलेंडर मिलेगा. कांग्रेस प्रभारी के बयान से स्पष्ट है कि घुसपैठिए महागठबंधन के वोटर हैं. उन्होंने वोट के लिये बयान दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन के खतरनाक मंसूबे से मतदाताओं को आगाह किया. उन्होंने झारखंड की विशेष शाखा का उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के नाम सर्कुलर दिखाते हुए कहा कि घुसपैठियों को मदरसों में पनाह दिया जा रहा है.

शिवराज सिंह चौहान का झामुमो और कांग्रेस पर निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम और कांग्रेस से पूछा कि क्या घुसपैठियों को आमंत्रण देना देशद्रोह नहीं है? वोट के लिये घुसपैठियों से जेएमएम और कांग्रेस ने सौदा किया है या नहीं? रोटी बेटी माटी पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि आदिवासी अल्पसंख्यक बन गये हैं. उन्होंने कहा, "संथाल परगना के कई गांवों में आदिवासी बचे नहीं हैं. घुसपैठिए आदिवासी समाज का तानाबाना बिगाड़ रहे हैं. आदिवासियों की जमीन, मकान पर कब्जा कर लिया गया है. कांग्रेस और जेएमएम का संरक्षण घुसपैठियों को मिल रहा है."

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की धरती पर घुसपैठियों को बीजेपी नहीं रहने देगी. कानून बनाकर आदिवासियों का का घर-जमीन लौटाया जायेगा. उन्होंने महागठबंधन की सोच देश विरोधी बताया. चुनाव प्रचार में उतरे शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी जोरदार हमला बोला. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी न संविधान समझते हैं न भारत को समझते हैं. संविधान बनाने वाले बाबा साहब आंबेडकर की कही बातों को कांग्रेस खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान की बात करने का हक नहीं है.

ये भी पढ़ें-

'कांग्रेस बनाना चाहती है अलग देश', गुलाम अहमद मीर के बयान पर भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget