एक्सप्लोरर

हरियाणा में अपनाई ये रणनीति अब झारखंड में भी लाई BJP, JMM बोली- 'पहले अपने गिरेबान में झांकें'

Jharkhand Assembly Election 2024: बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. जिसपर झामुमो ने कहा कि परिवारवाद पर ज्ञान देने वालों को इन सीटों पर कार्यकर्ता नहीं मिले.

Jharkhand BJP Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार (20 अक्टूबर) को अपने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में चंपाई सोरेन, बाबू लाल मरांडी और सुदर्शन भगत का नाम भी शामिल है. बीजेपी की इस लिस्ट में परिवारवाद हावी होता नजर आ रहा है, जिसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निशाना भी साधा है.

बीजेपी की पहली लिस्ट पर JMM के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा है. लिखा गया है, "यह तो मात्र कुछ नाम हैं. असल लिस्ट तो काफी बड़ी है. लगातार पति-पत्नी, पिता पुत्र की पार्टी कहने वाले-क्यों नहीं एक बार अपने गिरेबान में झांक लेते हैं. दल बदलुओं की लिस्ट तो इससे भी बड़ी है. परिवारवाद पर ज्ञान देने वालों-क्या इन सीटों पर आपको कार्यकर्ता नहीं मिले?"

झामुमो ने परिवारवाद पर बीजेपी को घेरते हुए उम्मीदवारों के नाम के साथ उनके रिश्ते भी बताए हैं. इसमें रघुबर दास-पूर्णिमा साहू (ससुर-बहू), चंपई सोरेन-बाबूलाल सोरेन (पिता-पुत्र), मीरा मुंडा-अर्जुन मुंडा (पति -पत्नी), गीता कोड़ा-मधु कोड़ा (पति-पत्नी), अमित मंडल-रघुनंदन मंडल (पुत्र-पिता), रोशन लाल चौधरी-CP चौधरी- सुनीता चौधरी-सुदेश महतो (भाई-भाई-भाभी-भतीजा), रागिनी सिंह-संजीव सिंह (पति- पत्नी), अरुण ऊरांव- गीता ऊरांव (पति-पत्नी), भानु प्रताप शाही-हेमंत प्रताप शाही (पुत्र-पिता), पुष्पा देवी-मनोज कुमार (पति-पत्नी), आलोक कुमार चौरसिया-अनिल चौरसिया (पुत्र-पिता), उज्ज्वल दास- उपेंद्र नाथ दास (पुत्र-पिता), शत्रुघ्न महतो-ढुल्लू महतो (भाई-भाई) का नाम शामिल है.

हेमंत सोरेन के खिलाफ अभी कोई प्रत्याशी तय नहीं
बीजेपी की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल है. इसके अलावा 2 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. बरहेट और टुंडी सीट के लिए बीजेपी ने अभी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. बरहेट सीट से हेमंत सोरेन ने 2014 और 2019 में जीत हासिल की है. इस बार भी उन्होंने बरहेट सीट से चुनाव लड़ने का संकेत दिया है.

वहीं टुंडी सीट पर भी अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. इस सीट पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो दावेदारी कर रहे हैं. चर्चा है कि सुदेश महतो सिल्ली के साथ टुंडी सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: झारखंड: BJP कैंडिडेट लिस्ट जारी होते सामने आई नेताओं की नाराजगी, इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget