एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में स्थानीय नीति पर गहराया विवाद, विधानसभा में हंगामा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

Jharkhand News: झारखंड में स्थानीय नीति तय करने का मामला गरमाता जा रहा है. इस मुद्दे पर झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर विधायकों ने प्रदर्शन किया है.

Local Policy in Jharkhand: झारखंड में स्थानीय नीति तय करने का मामला तूल पकड़ रहा है. सोमवार को इस मुद्दे पर झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर विधायकों ने प्रदर्शन किया. इसी मुद्दे पर झारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू पार्टी के कार्यकतार्ओं को पुलिस ने रांची की बाहरी सीमाओं पर जहां-तहां रोक दिया.

बीजेपी के विधायकों ने की नारेबाजी

सोमवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया और नारेबाजी की. विधायक ढुल्लूमहतो ने कहा कि जब से यह सरकार बनी है स्थानीयता और भाषा के नाम पर जनता को बरगला रही है. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड में स्थानीय कौन हैं. सदन में भी मामला आया लेकिन सरकार का कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया. उन्होंने कहा कि आज ही जब मैं अपने क्षेत्र से निकला तो रास्ते भर युवाओं का जत्था सड़क पर आंदोलनरत था. यह सरकार की नाकामी को दशार्ता है. सरकार को जल्द स्थानीय नीति स्पष्ट करनी होगी. वहीं धरना पर बैठे आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सरकार को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करनी होगी.

Jharkhand News: कांग्रेस प्रभारी ने कहा- 2024 में स्वतंत्र रूप से कांग्रेस को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता

बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने सदन में उठाए ये सवाल

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने सदन में यह मामला उठाया. उन्होंने कहा कि आज राज्य में सबसे बड़ा सवाल स्थानीयता को लेकर है. स्थानीय कौन है ? इस सवाल पर सरकार ने अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया तो राज्य में आग लग सकती है. राज्य सरकार की चुप्पी ठीक नहीं. बीजेपी की सरकार ने स्थानीयता स्पष्ट की थी. तय हुआ था कि 1985 से जो लोग झारखंड में रह रहे हैं उन्हें स्थानीय माना जाएगा. मौजूदा सरकार ने उस नीति को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है. इससे राज्य में माहौल खराब हो गया है.

कार्यकर्ताओं को जहां-तहां रोके जाने पर भी हंगामा

इधर इसी मुद्दे पर विधानसभा घेराव करने रांची पहुंचे कार्यकर्ताओं को जहां-तहां रोके जाने पर भी हंगामा हुआ. आजसू पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के विधायक सुदेश महतो पुलिस की कार्रवाई के विरोध में विधानसभा में हेलमेट पहनकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि क्या वाजिब मुद्दों को लेकर जनता को प्रदर्शन की इजाजत है या नहीं?

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जताया विरोध 

निर्दलीय विधायक सरयू राय और बीजेपी के विधायक भानु प्रताप शाही ने भी राजधानी में जहां-तहां लोगों को रोके जाने पर विरोध जताया. सरयू राय ने कहा कि उन्हें तो मॉर्निंग वॉक करने से भी रोका गया. बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर जल्द स्थानीय नीति तय करे.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं के एडमिट कार्ड रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget