एक्सप्लोरर

Jharkhand: धनबाद में हाथियों का तांडव, शख्स को कुचलकर मौत के घाट उतारा

Jharkhand News: धनबाद के कर्मतांड गांव के सरपंच आनंद महतो के मुताबिक हाथियों (Elephants) का झुंड बीती रात गांव में दाखिल हुआ था. उसी दौरान मृतक का हाथियों के बीच आने से ये घटना हो गई. 

Jharkhand Latest News: झारखंड के धनबाद जिले में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हाथियों के झुंड को देखकर लोग दूर भागने लगे. स्थानीय वन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर तब हुई, जब 30 हाथियों का झुंड गांव में अचानक तोपचाची इलाके के कर्मतांड गांव में बीती रात दाखिल हो गया.  

वन अधिकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र महतो के तौर पर की गई है. सोमवार शाम को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. धनखंड मंडल के वन अधिकारी विकास पालीवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया , ‘‘ ग्रामीण को कुचलने के बाद हाथियों का झुंड गिरिडीह की ओर आगे बढ़ गया.’’ 

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को आंशिक मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है. शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद की जाएगी. 

चार लाख का मुआवजा देती है सरकार

दरअसल, झारखंड में सरकार हाथी के हमले में मारे जाने पर मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देती है. कर्मातांड गांव के सरपंच आनंद महतो ने बताया कि हाथियों का झुंड रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे गांव में दाखिल हुआ था.  

ऐसे हुई शख्स की मौत

उन्होंने बताया, ‘‘ हमने हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. ज्ञानचंद्र भागने के दौरान हाथियों के पैरों तलों कुचला गया और उसकी मौत हो गई.’’

ग्रामीणों में असंतोष का माहौल

इस घटना के बाद से धनबाद के कर्मर्तांड गांव के लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से लगातार हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा रहा है.  सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसका नतीजा यह निकला कि हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात एक शख्स की जान ले ली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget