एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: झारखंड में सरकार-राजभवन में तकरार, JMM बोला- 'BJP नेता की तरह काम कर रहे राज्यपाल'

Jharkhand: BJP ने कहा, विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक मर्यादाओं का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं. उनका पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है, लेकिन राज्य में सभी नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है.

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड राजभवन को लेकर सरकार, बीजेपी और राज्यपाल के बीच एकबार फिर तनातनी के आसार दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने राजभवन पर बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है. विधानसभा अध्यक्ष काकहना है कि, झारखंड सरकार जनता से जुड़े विधयकों को पास कराकर राजभवन भेजती है, लेकिन राज्यपाल उसे वापस लौटा देते हैं. इसपर झारखंड की राजनीति एक बार फिर से गर्म होती दिखाई देने लगी है.

वहीं अब झारखंड प्रदेश बीजेपी ने राज्यपाल से मांग की है कि राजभवन के खिलाफ असंवैधानिक टिप्पणी करने पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक दल राजभवन पहुंचा और उन्होंने कहा कि, आखिर विधानसभा अध्यक्ष किसी राजनीतिक दल का मंच कैसे शेयर कर सकते हैं. पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष का झामुमो के मंच से भाषण देना और राजभवन को टारगेट करना अमर्यादित और पद की गरिमा के खिलाफ आचरण को दर्शाता है. ऐसा व्यक्ति एक पल के लिए भी इस पद पर नहीं होना चाहिए.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  क्या कहा?
विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक मर्यादाओं का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं. उनका पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है, लेकिन राज्य में तो सभी नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, विधानसभा अध्यक्ष झामुमो के प्रवक्ता की तरह पार्टी के मंच से बयान दे रहे है. ऐसे में पद की गरिमा तार-तार हो रही है. एक तरफ स्पीकर को जिन विषयों पर निर्णय लेना चाहिए, उसे तो वे बार-बार सरकार के इशारे पर टाल रहे हैं.

झामुमो का बीजेपी पर पलटवार 
वहीं अब झारखंड मुक्ति मोर्चा भी विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के समर्थन में बीजेपी पर पलटवार कर रही है. झामुमो ने कहा कि, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कोई भी गलत टिप्पणी नहीं की है. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है ,कि भाजपाइयों का राजभवन जाकर विरोध करना उनके असली चेहरे को दिखलाता है. उन्होंने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा पिछले दिनों राज्यपाल भी संथाल परगना के दौरे पर गए थे, वहां उन्होंने कहा था कि संथाल परगना में दादागिरी नहीं चलने देंगे.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यपाल पर लगाया ये आरोप
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि, चुने हुए जनप्रतिनिधि ही लोकतंत्र के मुख्य धारा से होते हैं और अब कोई उनको चुनौती दे तो यह कहीं से भी सही नहीं है. झामुमो ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी को केवल दूसरों का ही चेहरा काला दिखता है. उसे दूसरों को आईना दिखाने से पहले खुद की शक्ल भी आईने में देखनी चाहिए. झामुमो ने झारखंड विधानसभा के स्पीकर का समर्थन करते हुए कहा कि, स्पीकर भी किसी पार्टी के नेता होते हैं कार्यकर्ताओं के बीच जाने पर उनकी आकांक्षा को पूरा करने की भी उनकी जिम्मेदारी होती है. संथाल परगना में झामुमो के कार्यकर्ता राज्यपाल के बयान पर काफी आक्रोश में हैं.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget