एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद की लोकसभा में मांग, परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम पर गुमला में खुले सैनिक स्कूल

Jharkhand News: झारखंड के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सदन में कहा कि शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के नाम पर गुमला जिले में सैनिक स्कूल खोला जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Jharkhand Latest News: परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के नाम पर झारखंड में उनके पैतृक जिला गुमला में एक सैनिक स्कूल खोलने की मांग गुरुवार (1 अगस्त)  को लोकसभा में उठी. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सदन में शून्य काल में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शहीद एक्का के नाम पर गुमला जिले में सैनिक स्कूल खोला जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

बीजेपी के ही निशिकांत दुबे ने असम के मुख्यंमत्री को झारखंड में रोके जाने का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि राज्य में बालू की चोरी कर उसे बांग्लादेश भेजा रहा है जिसकी जांच की जानी चाहिए. कांग्रेस के ही दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम में बजट के आवंटन को लेकर हरियाणा के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा उठाया. 

सदन में उठे ये मुद्दे
उन्होंने दावा किया कि अभी तक देश के लिए जीते गये कुल ओलम्पिक पदकों में ज्यादातर हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं, लेकिन गुजरात और उत्तर प्रदेश की तुलना में उनके राज्य को कम राशि आवंटित की गई है. वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की. 

बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने किसानों द्वारा उत्पादित मेंथा और कृत्रिम मेंथा में अंतर करने के लिए 'एचएसएन कोड' अलग करने की मांग की, ताकि किसानों को अधिक फायदा हो. राजस्थान के भीलवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद दामोदर अग्रवाल ने 'टेक्सटाइल सिटी' के नाम से मशहूर इस शहर को मुंबई से रेल संपर्क से जोड़ने की मांग की.

उन्होंने कहा कि कपड़ा कारोबारियों का भीलवाड़ा से मुंबई आना-जाना लगा होता है, लेकिन वहां से सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पहले यहां से दो ट्रेन गुजरती थी, लेकिन उसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था. 

ये भी पढ़ेंः Jharkhand Train Accident: झारखंड रेल हादसा: मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के 18 डब्बे पटरी से उतरे, हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget