एक्सप्लोरर

Jharkhand: निशिकांत दुबे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'जांच एजेंसियों से बीजेपी पड़वा रही रेड'

Jharkhand Politics: कांग्रेस का कहना है कि यह 2024 के चुनाव की तैयारी का हिस्सा है, क्योंकि जिस प्रकार सांसद ने ईडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है, यह दिख रहा है कि बीजेपी पर बेचैनी हावी है.

Jharkhand News: इन दिनों झारखंड के कई बड़े नेता अधिकारी और कारोबारी केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं. समय समय पर इन बड़े चेहरों के यहां ईडी लगातार छापेमारी कर रही है. कुछ दिनों पहले ही विधायक प्रदीप यादव के यहां ईडी ने छापेमारी की, जिसे लेकर अब झारखंड में राजनीति भी देखने को मिल रही है. इधर कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद निशिकांत दुबे का देवघर में दिये गये बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव के घर आयकर एवं ईडी का छापा पूरी तरह राजनीत से प्रेरित है.

कांग्रेस का कहना है कि यह 2024 के चुनाव की तैयारी का हिस्सा है, क्योंकि जिस प्रकार सांसद प्रेस के माध्यम से ईडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है यह साफ प्रतीत होता है कि निशिकांत दूबे एवं पूरी बीजेपी में बेचैनी किस प्रकार हावी है. निशिकांत दूबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि विधायक प्रदीप यादव के यहां छापे के उपरांत 2.12 लाख एवं 12 हजार मात्र रूपैया मिला जो विधायक का आय का हिस्सा हैं, लेकिन सांसद निशिकांत दूबे को कांग्रेस से डर सता रही है कि कहीं 2024 में राज्य में उनका कुनबा पूरी तरह से साफ न हो जाए. कांग्रेस के विधायक के साथ कुछ कतिपय लोगों के साथ सांसद संबंध स्थापित कराने की ईडी पर दबाव बना रहे हैं. 

सांसद निशिकांत दुब्बे पर भी हो जांच, कांग्रेस को न करे बदनाम
राकेश सिन्हा ने कहा कि निशिकांत दूबे अपने आप को ईमानदार साबित करने के लिए दिन भर लगे रहते है उन्हें यह बताना चाहिए कि 40 करोड का सांसद फण्ड विवाह मंडप बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को दिया, लेकिन आज तक एक भी विवाह मंडप नहीं बना. इसकी जांच होनी चाहिए. निशिकांत दुबे की पूरी पोल खुल जाएगी.

सिर्फ कांग्रेस और कांग्रेस के विधायकों को बदनाम करने की जो राष्ट्रीय साजिश चल रही है उसी साजिश का हिस्सा प्रदीप यादव को भी बनाया गया है ताकि उनकी छवि को बदनाम किया जा सके क्योंकि जनता अब भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है. महंगाई, देशव्यापी बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, भाजपा सांसद के अत्याचार से सिस्कती देश की बेटियां पर तो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का मुंह बंद है, लेकिन कांग्रेस के विधायक को बदनाम करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झामुमो, कांग्रेस और RJD की अहम बैठक, राज्य में अधिवास और रोजगार नीति लागू करने की सिफारिश

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान बातचीत फेल: 21 घंटे की मीटिंग बेनतीजा, जानिए 10 बड़े अपडेट्स
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान बातचीत फेल: 21 घंटे की मीटिंग बेनतीजा, जानिए 10 बड़े अपडेट्स
बिहार में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म! JDU समर्थकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लगाए पोस्टर
बिहार में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म! JDU समर्थकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लगाए पोस्टर
Video: अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में 'बगड़ बम बम'पर झूमे शाहरुख खान, फैंस ने कहा-हर हर महादेव
अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में 'बगड़ बम बम'पर झूमे शाहरुख खान, फैंस ने कहा-हर हर महादेव
US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!
अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान बातचीत फेल: 21 घंटे की मीटिंग बेनतीजा, जानिए 10 बड़े अपडेट्स
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान बातचीत फेल: 21 घंटे की मीटिंग बेनतीजा, जानिए 10 बड़े अपडेट्स
बिहार में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म! JDU समर्थकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लगाए पोस्टर
बिहार में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म! JDU समर्थकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लगाए पोस्टर
Video: अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में 'बगड़ बम बम'पर झूमे शाहरुख खान, फैंस ने कहा-हर हर महादेव
अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में 'बगड़ बम बम'पर झूमे शाहरुख खान, फैंस ने कहा-हर हर महादेव
US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!
अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!
IPL 2026 में पहली जीत के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ को हुआ लाखों का नुकसान, BCCI ने ठोका जुर्माना
IPL 2026 में पहली जीत के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ को हुआ लाखों का नुकसान, BCCI ने ठोका जुर्माना
US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल, अब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने रखी ये डिमांड
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल, अब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने रखी ये डिमांड
Whatsapp Passkey Feature: कैसे काम करता है WhatsApp का Passkey फीचर, यह OTP से अच्छा या खराब?
कैसे काम करता है WhatsApp का Passkey फीचर, यह OTP से अच्छा या खराब?
पहाड़ों की कामधेनु होती है बद्री नस्ल की गाय, जानें एक दिन में कितना देती है दूध?
पहाड़ों की कामधेनु होती है बद्री नस्ल की गाय, जानें एक दिन में कितना देती है दूध?
Embed widget