एक्सप्लोरर

Hazaribagh: छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम पर कोयला तस्करों का हमला, आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर हुए फरार

हजारीबाग में छापेमारी करने गई वन-विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया. तस्करी में शामिल महिलाओं ने पदाधिकारियों के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और कोयले से लदे आधा दर्जन वाहन को छुड़ा ले गए.

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में रात-दिन कोयले की तस्करी हो रही है. बदमाशों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि ये छापेमारी दल पर भी हमला करने से नहीं हिचकते हैं. चरही के इंद्रा में छापेमारी करने गई वन-विभाग की टीम पर कुछ इसी तर्ज पर तस्करों ने हमला बोल दिया. तस्करी में शामिल महिलाओं ने पदाधिकारियों के आंख में जहां मिर्ची पाउडर फेंका. वहीं पुरुष तस्कर वन-विभाग द्वारा जब्त किया गए कोयले से लदे आधा दर्जन वाहन को छुड़ा ले गए. रात के अंधेरे में करीब आधा घंटा तक इंद्रा रणक्षेत्र बन रहा. 

दरअसल, घटना रात के करीब नौ से दस बजे की है. इस हमले में रामगढ़ डीएफओ नितेश कुमार और मांडू रेंजर बाल-बाल बच गए. वहीं मिर्ची पाउडर का शिकार डीएफओ का चालक हो गया. इस दौरान आधा दर्जन वन विभाग के कर्मी घायल हो गए. तस्करों के पथराव और हमले में मांडू रेंजर की कार जेएच 01 सीके 3132 क्षतिग्रस्त हो गई. कोयला तस्करों को हावी होते देख वन विभाग की टीम को मौके से भागना पड़ा. किसी तरह जान बचाकर एनएच पर पहुंचे पदाधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस और वरीय पदाधिकारियों को दी. करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची चरही पुलिस व वन विभाग के अतिरिक्त जवानों ने मामले को संभाला.

100 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए थे. घटनास्थल से करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. इस बाबत चरही में कोयला तस्कर किरण देवी, वसीम अंसारी, जशिम अंसारी सहित 100 पर प्राथमिकी दर्ज की गई. जांच में किरण देवी और वसीम अंसारी के गुर्गों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है. बताया जाता है कि महिला तस्कर किरण दीदी के नाम से कुजू से लेकर बरही तक चर्चित है, जो साल भर कोयले के अवैध कारोबार में लिप्त रहती है.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इंद्रा
जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर चरही से कोयला तस्करी की सूचना पर पुलिस और खनन विभाग की चुप्पी के बाद स्वयं रामगढ़ डीएफओ नितेश कुमार, मांडू और कुजू रेंजर सहित अन्य पदाधिकारी दल-बल के साथ इंद्रा छापेमारी करने पहुंचे थे. करीब पांच वाहनों से पहुंची वन विभाग की टीम प्रारंभ में तस्करी में लगे आधा दर्जन लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था और कई वाहन भी जब्त कर लिए थे.

ये भी पढ़ें : - Watch: बोकारो में सड़क निर्माण की क्वालिटी देख भड़के लोग, हाथ से उखाड़ा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget