एक्सप्लोरर

Mission 2024: सीएम ने खुद संभाली चुनाव की कमान, विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले- NDA ने झारखंड का...'

Dumri By-Election: CM सोरेन ने कहा डुमरी उपचुनाव में जनता विपक्ष की जमानत जब्त करा देगी, क्योंकि राज्य में 11 लाख राशन कार्ड बंद कराने वाली सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके जनता में जहर भर रही है.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार से डुमरी विधानसभा उपचुनाव की कमान संभाल ली. उन्होंने झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में तेलो-5 के तेलीबांध कोचाटांड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, एनडीए ने 20 साल के शासनकाल में राज्य का बंटाधार कर दिया है. हम इसे सुधारने में लगे है, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. उन्होंने कहा कि, झारखंड अलग राज्य बनने के समय पिछड़ों का 27 प्रतिशत आरक्षण था. 

'एनडीए सरकार ने घटाया आरक्षण'

सीएम ने कहा कि, राज्य के अलग होने से पहले 1932 का खतियान भी था, लेकिन एनडीए सरकार ने आरक्षण घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया. वहीं 1932 के खतियान को पेचीदा बनाकर इसे 1985 बना दिया, लेकिन हम आदिवासियों का आरक्षण बढ़ाने में लगे हैं. उन्होंने कहा की कोरोना ने एक साल तक काम करने नहीं दिया तो विपक्ष ने भी सरकार गिराने की साजिश रची, लेकिन हम डटे रहे. कई उपचुनाव हुए, जिसमें लगभग सभी में विपक्ष को पटकनी दी. 

जब्त हो जाएगी विपक्ष की जमानत'

इस उपचुनाव में भी जनता विपक्ष की जमानत जब्त कर जवाब देगी. क्योंकि आटा, चावल, दूध, दही पर टैक्स लगाने वाली, राज्य में 11 लाख राशन कार्ड बंद कराने वाली सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके जनता में जहर भरने का काम कर रही है. लेकिन झामुमो मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ राजनीति करती है. हम झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, दलित-पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हैं. स्वाभिमान के साथ कभी न तो समझौता किया और न ही करेंगे.

5 सितंबर को होगा मतदान

बता दें कि, आगामी 5 सितंबर को डुमरी उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 सितंबर को घोषित किये जायेंगे. चुनाव की तारीख के एलान के बाद से ही यहां सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. ये सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हो गई थी. जगरनाथ महतो प्रदेश सरकार में शिक्षामंत्री थे.

यह भी पढ़ें- झारखंड वित्त मंत्री के आवास समेत 32 ठिकानों पर ED की छापेमारी, सामने आया कांग्रेस का पहला बया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget