एक्सप्लोरर

Hemant Soren News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन से आज पूछताछ करेगी ED, मुख्यमंत्री के रुख पर टिकी सबकी नजरें

ED Action On Hemant Soren: ईडी ने 14 अगस्त को जब CM को बुलाया था, तब सीएम ने ईडी की इस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया था. साथ ही अविलंब समन वापस न लेने पर कानूनी सहारा लेने की बात भी कही थी.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से गुरुवार यानी आज जमीन घोटाले मामले में पूछताछ होनी है. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. हालांकि, सीएम की उपस्थिति को लेकर बुधवार देर रात तक संशय बना रहा. मुख्यमंत्री गुरुवार को ईडी दफ्तर जाएंगे या फिर पत्र भेज कर समय मांगेंगे या फिर वह सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इन बातों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि वह ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए जायेंगे या फिर दोबारा समय लेंगे. 

प्रोजेक्ट भवन में जब मीडिया ने उनसे बुधवार को पूछा कि 24 अगस्त को क्या होगा, तो उन्होंने इतना ही कहा कि, आप सब के साथ ही रहेंगे. इधर सूत्रों ने बताया कि सीएम लगातार विधि-विशेषज्ञों से इस मुद्दे पर राय ले रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के भी बड़े अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं, हालांकि अभी तक सीएम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है. गौरतलब है कि ईडी ने 14 अगस्त को जब उन्हें बुलाया था, तब सीएम ने ईडी की इस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया था.

सीएम ने कानूनी सहारा लेने की कही थी बात 

सीएम ने ईडी को पत्र भेजकर कहा था कि केंद्रीय एजेंसी पिछले एक साल से उन्हें इसलिए परेशान कर रही है कि उनकी सरकार केंद्र सरकार के साथ नहीं है. सोरेन ने ईडी से अविलंब समन वापस लेने का आग्रह किया था, ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कानूनी सहारा लेने की बात भी कही थी. हालांकि इसके बावजूद ईडी द्वारा दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को उन्हें बुलाया गया है.

घोटाले से कैसे जुड़ा सीएम सोरेन का नाम? 

दरअसल, 8 जुलाई साल 2022 को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर छापेमारी की गई थी. इसमें ईडी को सीएम हेमंत सोरेन के बैंक खाते से जुड़ा चेक बुक मिली थी. इसी के बाद उनका नाम इस केस से जोड़ा गया. अब ईडी ने उन्हें 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. 

ED Raids In Jharkhand: झारखंड वित्त मंत्री के आवास समेत 32 ठिकानों पर ED की छापेमारी, सामने आया कांग्रेस का पहला बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget