एक्सप्लोरर

Jharkhand News: बढ़ती महंगाई पर बोले सीएम हेमंत सोरेन- बोझ समझी जाएंगी बेटियां, शुरु होंगे बाल विवाह

Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य की विधानसभा में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इसके कारण कई तरह के अपराध बढ़ेंगे.

Jharkhand CM Hemant Soren On Inflation: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य की विधानसभा में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महंगाई (Inflation) बढ़ने के कारण कई तरह की समस्याएं खड़ी होंगी. सीएम सोरेन ने देश में बढ़ती महंगाई पर कहा है कि इसके कारण आगे आने वाले दिनों में भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे अपराध बढ़ेंगे. विधानसभा के बजट सत्र में हो रही चर्चा के बीच उन्होंने यह बात कही.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि महंगाई बढ़ने के कारण कुव्यवस्थाएं बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हम अभी तक ये लड़ाई लड़ रहे हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महंगाई के कारण ये सारा खतम हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों को बोझ समझा जाएगा, उन्हें कोई नहीं पढ़ाएगा. सीएम ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई की चपेट में सबसे पहले आदिवासी, दलित, पिछड़े व अन्य वर्ग के लोग आएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से प्रयास तो कर रहे हैं लेकिन अगर देश डूबा तो पता नहीं हमारे प्रयास का क्या होगा.

विपक्ष पर साधा निशाना

बता दें कि कल बीते शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया. इसी के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई. सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री सोरेन ने सदन में 1932 खतियान से लेकर मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मॉब लिंचिंग बिल को लेकर कहा कि राज्य के जनता को आग में नहीं झोंकना चाहते हैं. मॉब लिंचिंग बिल लाने की जरूरत क्यों हुई. किस तरह से एक डर का माहौल बना. ये बिल किसी व्यक्ति विशेष या समाज के लिये नहीं बनाया है. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price Today: पिछले पांच दिनों में चौथी बार आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दाम में आग, जानें- दिल्ली-यूपी समेत तमाम राज्यों में कितना महंगा हुआ Fuel

MP News: विवेक अग्निहोत्री के 'भोपाली' वाले बयान पर विवाद गहराया, कांग्रेस की मांग- माफी मांगें द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget