एक्सप्लोरर

MP News: विवेक अग्निहोत्री के 'भोपाली' वाले बयान पर विवाद गहराया, कांग्रेस की मांग- माफी मांगें द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक

Bhopal News: विवेक अग्निहोत्री के भोपाल को लेकर दिए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उनके स्थानीय भाषा में ‘भोपाली’ का अर्थ ‘समलैंगिक’ होने वाले बयान पर विवाद गहराता नजर आ रहा है.

Vivek Agnihotri On Bhopal: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) शुक्रवार को एक नए विवाद में घिर गए. यह विवाद उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर नहीं, बल्कि उनके ‘‘स्थानीय भाषा में ‘भोपाली’ का अर्थ ‘समलैंगिक’ होने” वाले बयान को लेकर खड़ा हुआ है. एक फिल्म समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को भोपाल पहुंचने से पहले ही एक ऑनलाइन चैनल को दिए अग्निहोत्री के साक्षात्कार का वीडियो वायरल हो गया.

तीन हफ्ते पुराने बताए जा रहे इस वीडियो में अग्निहोत्री हिंदी में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘‘मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं ‘भोपाली’ नहीं हूं, क्योंकि भोपाली का एक अलग कोनोटेशन (निहितार्थ) है. मतलब मैं आपको अकेले में समझाऊंगा, किसी भोपाली से पूछ लेना. किसी को बोलें... ये भोपाली है, इसका मतलब जनरली (सामान्य तौर पर) यह होता है कि वह समलैंगिक है. हां, नवाबी शौक वाला व्यक्ति....’’ अग्निहोत्री की इस टिप्पणी का कई लोगों ने विरोध किया. इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं.

अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए दिग्विजय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका निजी अनुभव हो सकता है, आम भोपाली का नहीं. मैं भी 1977 से भोपाल और भोपाल वासियों के संपर्क में हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा. आप कहीं भी रहे, संगत का असर तो होता ही है.’’ अग्निहोत्री को सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने ट्रोल किया. भोपाल के कई लोगों ने भी उनकी इस टिप्पणी पर सवाल उठाया.

Madhya Pradesh: 'तू 67 बरस की मैं 28 बरस का'...ये है लिव-इन रिलेशन की अनूठी दास्तान

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने उठाए सवाल

प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भोपाल दक्षिण से कांग्रेस के विधायक ने अग्निहोत्री से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘राजधानी भोपाल की पहचान राजा भोज की सांस्कृतिक विरासत से है, भारत भवन से है, यहां की कला और संस्कृति से है. भोपाल के लोगों के लिए समलैंगिक जैसे शब्दों का प्रयोग करके देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश के साथ अक्षम्य अपराध किया गया है... विवेक अग्निहोत्री अपने इस बयान के लिए माफी मांगें.’’

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, ‘‘झीलों की नगरी हमारी खूबसूरत राजधानी भोपाल को ‘‘समलैंगिकों की पहचान’’ बताने जैसे गंभीर कदाचार पर भी विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब तक कोई बहादुर सरकारी नुमाइंदा आगे नहीं आया. इसे ही कहते हैं- राजनीतिक शून्यता.’’ मिश्रा ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से अग्निहोत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

25 लाख भोपालियों का अपमान- कांग्रेस मीडिया सेल उपाध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘‘जो व्यक्ति मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों का खुलेआम मजाक उड़ा रहा है, भोपाल की पहचान समलैंगिकता बता रहा है, उसका प्रदेश के मुखिया शाल ओढ़ाकर, गुलदस्ता देकर सम्मान कर रहे हैं... शायद वह भी उनकी राय से सहमत होंगे... हिम्मत दिखाते, मिलने से मना करते, माफी मंगवाते.’’ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की भोपाल इकाई के अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अग्निहोत्री के पोस्टर जलाए और उनसे विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की.

प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने अग्निहोत्री की टिप्पणी को भोपाल के 25 लाख निवासियों के लिए अपमानजनक बताया. उन्होंने कहा कि अगर अग्निहोत्री ने 24 घंटे के भीतर भोपाल के लोगों से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ विरोध जारी रहेगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

MP News: पूर्व CM उमा भारती ने शराबबंदी पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- ये पहला पत्थर है, आखिरी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
सबूत न मिटे... हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान
हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget