एक्सप्लोरर

Shravani Mela 2025: झारखंड में श्रावणी मेले की तैयारी, हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश

Shravani Mela 2025: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रावणी मेला हमारी आस्था का एक बड़ा केंद्र है. इस वर्ष लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.

Shravani Mela 2025: झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में वार्षिक राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू होगा. इसकी तैयारियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार (23 मई, 2025) को बाबा बैद्यनाथ धाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निश्चित समय के भीतर पूरी कर लें. इस दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. 

लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रावणी मेला हमारी आस्था का एक बड़ा केंद्र है. इसने झारखंड को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दी है. इस वर्ष लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. व्यवस्था को इतना भव्य स्वरूप दिया जाए कि श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर जाएं. सरकार की ओर से इसके लिए हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. मेले में स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली, पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित एक-एक व्यवस्था पर बैठक में चर्चा हुई.

सीएम ने इसके लिए सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें. बैठक में तय हुआ कि श्रावणी मेला के समापन तक के लिए मेला रूट में खाली पड़ी जमीन को लेने के लिए रैयतों से बात की जाएगी. अगर वे इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो उनकी जमीनों पर विश्राम गृह, शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था की जाएगी. मेले के समापन के बाद जमीन की पूरी साफ-सफाई कर उसके रैयत को वापस कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से आवास और भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ नियंत्रण के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को पुख्ता रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए. पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती और वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा. 

पर्याप्त संख्या में वाहन प्लेट नंबर रीडिंग हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक सिस्टम का उल्लंघन करने वालों की तत्काल पहचान हो सके. किसी भी श्रद्धालु को अगर कोई परेशानी या समस्या हो रही है तो कार्रवाई के लिए क्यूआर कोड पर आधारित व्यवस्था की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर फिर बड़ा खुलासा, दर्शन करने इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंची थी, खींची थीं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget