एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में सीएम सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- 'कोरोना के बाद आई CBI और ED...'

Ranchi: सीएम ने कहा कि, पूरा देश सीबीआई, ईडी के छापों की कार्रवाई झेल रहा है और हमारा राज्य भी इससे अछूता नहीं है. वे अपनी छापेमारी जारी रख सकते हैं और हम अपने विकास कार्यक्रमों को जारी रखेंगे.

Jharkahnd News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शुक्रवार को लगभग 3,500 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. साथ ही आश्वासन दिया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे जैसी चुनौतियों के बावजूद राज्य में भर्ती अभियान जारी रहेगा. बता दें कि, राज्य के सभी 24 जिलों में 3,469 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. दरअसल, मुख्यमंत्री ने इस दिन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि, सरकार अपने विकास कार्यक्रमों और नियुक्तियों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

सीएम ने कहा कि, पूर्वी राज्य सहित देश एक और महामारी सीबीआई और ईडी के छापे का सामना कर रहा है. सोरेन ने आगे कहा कि, केंद्र के इशारे पर राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को कई चुनौतियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. उन्होंने कहा कि, झारखंड की अर्थव्यवस्था को कोविड-19 महामारी ने पस्त कर दिया था, लेकिन हमने इसका सामना किया और अपने लोगों को राहत दी. जैसे ही हमने महामारी पर काबू पाया हमें एक और महामारी का सामना करना पड़ा.

राज्य में जारी रहेगा विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूरा देश सीबीआई, ईडी के छापों की कार्रवाई झेल रहा है और हमारा राज्य भी इससे अछूता नहीं है. वे अपनी छापेमारी जारी रख सकते हैं और हम अपने विकास कार्यक्रमों और नियुक्तियों को जारी रखेंगे. बता दें कि, मुख्यमंत्री ने खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही थी. वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमारी सरकार लगातार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने में लगी है. यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है. झारखंड की तरक्की के लिए हेमंत सरकार काम कर रही है, जो लोग अभी भटक रहे हैं, उन छात्रों को भी जल्द नियुक्त करेंगे. वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हमारी सरकार गरीब-लाचार लोगों के लिए काम कर रही है. आने वाले दिनों में झारखंड की तस्वीर बदल जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट पर RBI के फैसले पर CM केजरीवाल बोले- 'इसीलिए हम कहते हैं PM पढ़ा लिखा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget