एक्सप्लोरर

JMM महाधिवेशन में BJP पर बरसे हेमंत सोरेन, 'इस राज्य का हक...'

Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य था कि राज्य की बागडोर जिनके हाथों में थी उन्हें यहां के आदिवासियों-मूलवासियों से कोई मतलब नहीं था.

Hemant Soren Speech: झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के प्रमुख हेमंत सोरेन ने सोमवार (14 अप्रैल) को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि आज के दिन में इस कदर षड्यंत्र कर रहे हैं कि जहां उनके विरोध में कुछ बोलो या तो जेल में डाल दिए जाओगे या फिर तुम्हारा भविष्य खराब कर दिया जाएगा. 

उन्होंने कहा, ''...लेकिन जेएमएम न कभी डरा है और न कभी डरेगा, न कभी झुकेगा. ये राज्य हम किसी को लूटने नहीं देंगे. इस राज्य का हक, इस राज्य के लोगों को पहले मिलेगा.'' 

भय का वातावरण फैलाया जा रहा- हेमंत सोरेन

सोरेन ने कहा कि देश के अंदर भय का वातावरण फैलाया जा रहा है, इन धनबल वाले जमात को देश से, विभिन्न राज्य से हम दलित आदिवासी, किसान लोग उखाड़ फेंकने का संकल्प लें.

सीएम ने कहा कि झारखंड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग आदरणीय दिशोम गुरुजी (शिबू सोरेन) को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं.  दिशोम गुरुजी के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला.

उन्होंने कहा, ''गुरुजी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है और जिस पेड़ की जड़ें झारखंड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है. हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है.''

उन्हें झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं- सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य था कि राज्य बनने के बाद राज्य की बागडोर जिनके हाथों में थी उन्हें यहां के आदिवासियों-मूलवासियों, झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं था. 2019 में तब राज्य की जनता के आशीर्वाद से हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला, उसमें भी विपक्ष ने कई बार राजनीति का स्तर नीचे गिराते हुए, झारखंड को पीछे ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके.

उन्होंने कहा, ''आज राज्य की जनता के आशीर्वाद और झामुमो के जुझारु सिपाहियों की मेहनत की बदौलत हमने - अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बोलने वाले दल - को हराने का काम किया है. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है.''

हेमंत सोरेन ने कहा, ''यहां यह आप सभी साथी भी महसूस कर रहे होंगे कि आज हमारे महाधिवेशन में पूर्व से बेहतर भव्यता है, इसी प्रकार हमें राज्य के लोगों के लिए भी दिन-रात काम कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है. झारखंड के हक-अधिकार के लिए हुए आंदोलन से उपजी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा है. झारखंड और झारखंडवासियों को आगे ले जाने का काम भी हमें ही करना है.''

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget