एक्सप्लोरर

Dhanbad News: धनबाद में अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में झड़प, गोलीबारी में एक की मौत, 2 लोग गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद के बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने को लेकर झड़प और गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई है. झड़प के दौरान कई राउंड गोलीबारी की गई. इस दौरान एक शख्स को गोली लग गई, जिसके बाद आनन फानन में कतरास स्थित निजी नर्सिंग होम में शख्स को इलाज के लिए ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान साहिल खान के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि जोगता थाना क्षेत्र के सिजूआ स्थित 10 नंबर सकलदेव सिंह चौक के नजदीक दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई. जिसके बाद लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसी दौरान साहिल खान नाम के व्यक्ति को सीने गोली लग गई. दरअसल, कोयले के अवैध कारोबार को लेकर शनिवार शाम को दो पक्षों में मारपीट और झड़प की घटना हुई थी, जिसके बाद आज एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर कई राउंड फायरिंग की गई. फायरिंग की घटना में साहिल खान नाम के शख्स को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

लोगों में आक्रोश
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोगता थाना सहित आस पास के आधा दर्जन थाने के पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही मृतक साहिल खान के साथी ने बताया कि, मोटरसाईकिल सवार सनी और अमजद के साथ कई लोग मौके पर पहुंचे और गोली चलाने लगे. इस बीच एक गोली साहिल खान के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और दो शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, पूरे मामले पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है ताकि हालात पर काबू पाया जा सके. फिलहाल, घटना स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति  को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस को तैनात कराया गया है. गौरतलब है कि, धनबाद के बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं और अलग-अलग गुटों में लोग अवैध कोयला कारोबार चला रहे हैं. ऐसे में अपने अपने क्षेत्रों में वर्चस्व कायम करने को लेकर झड़प और गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम दिया जाता रहा है.

यह भी पढ़ें: Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी उपचुनाव में मुस्लिमों की पसंद बनी I.N.D.I.A, आंकड़ों से समझें पूरा गणित, AIMIM को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget