एक्सप्लोरर

Jharkhand: गिरिडीह के रानीडीह में पुलिस और लोगों के बीच मारपीट, मौके पर पहुंचीं विधायक, कार्रवाई की मांग 

Jharkhand News: गिरिडीह के रानीडीह में मारपीट के बाद मौके पर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी चंद्रदेव राय के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी हासिल की. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Jharkhand Latest News: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र रानीडीह से पुलिस की गैर कानूनी करतूत का एक मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में है. सोशल मीडिया में वायरल तथाकथित वीडियो के अनुसार देवरी पुलिस बिना वर्दी के सुनीता देवी पति चंद्रदेव राय के घर रानीडीह उन्हें पकड़ने पहुंच गई. वहां बिना वर्दी के पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ सुनीता देवी के परिवार वालों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट हुई. अब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सुनीता देवी का कहना है कि 4 जून 2025 को सुबह कुछ लोग मेरे घर में आए और मेरे घर में बकरा खरीदने की बात करने लगे. इस दौरान वे लोग मेरे बेटे मुन्ना कुमार राय को पकड़ कर मारपीट करने लगे. जब मैंने देखा कि मेरे बेटे को कोई अनजान व्यक्ति मारपीट कर रहा है. बीच बचाव बचाव करने पर सादी वर्दी में आए पुलिस वाले परिवार के सभी सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. 

पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

सुनीता देवी ने कहा, "जब हम लोगों ने पूछा आप कौन हैं, ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो उन लोगों ने बताया कि हम सभी पुलिस वाले हैं.' अब यह मामला क्षेत्र में तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं, सुनीता देवी ने आवेदन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी से निवेदन कर सादी वर्दी में आए हुए पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है."
 
पूरे परिवार को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप 

सुनीता देवी का कहना है कि सादी वर्दी में आए पुलिस वालों ने हमारे पूरे परिवार का को मानसिक नुकसान पहुंचाया है. मेरे घर में तोड़फोड़ की गई है. घर का ताला भी तोड़ा गया है. कहां जा रहा है कि पुलिस के द्वारा इस धक्का मुक्की में मुन्ना राय की मां, गाय के बछड़े के ऊपर गिर गई, जिसके कारण बछड़े की जान चली गई. 

JLKM नेता राजदेश रत्न सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्राचार करते हुए कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में जमुआ की विधायक मंजू कुमारी चंद्रदेव राय के घर पहुंचीं और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. पुलिस पदाधिकारी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

मुन्ना राय को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

कहा जा रहा है कि पूर्व के मामले में देवरी पुलिस एक आरोपी मुन्ना राय को गिरफ्तार करने के लिए गई थी. सादे वर्दी में रहने के कारण घटनाक्रम ने अलग रुख ले लिया है. देवरी थाना प्रभारी सोनू साहू ने बताया की हम पुलिसकर्मी अभियुक्त को पकड़ने के लिए गए थे. जब अभियुक्त को पकड़ा तो इस दौरान अभियुक्त के सभी परिवार उसे भगाने में जुट गए  और अभियुक्त को छुड़ाकर भगा दिया.

(पंचानंद राय की रिपोर्ट)

Input By : पंचानंद राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget