एक्सप्लोरर

Dhanbad News: कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच हुई झड़प, जवाबी फायरिंग में 4 लोगों की हुई मौत

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में देर रात कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच झड़प हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगों को फायरिंग में गोली लगी है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में देर रात करीब एक बजे कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच झड़प हो गई. इस घटना में सीआईएसएफ की जवाबी फायरिंग में छह लोगों को गोली लगने की खबर है. जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह झड़प बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा स्थित बीसीसीएल के केकेसी साइडिंग पर हुई. सीआईएसएफ की जवाबी फायरिंग में चार ग्रामीणों की मौत हो गई है. इनका नाम प्रीतम चौहान, सूरज चौहान, शहजाद अंसारी और अल्ताफ अंसारी है. इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं. जिनका नाम बादल रवानी और रमेश राम है. 

चार की हुई मौत

दरअसल, झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोयला चोरी कर रहे लोगों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में चार लोग मारे गए हैं. फायरिंग में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है. रविवार सुबह मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मारे गए और घायल हुए सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं. इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हैं. बताया गया कि बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के बाघमारा स्थित ब्लॉक टू बेनीडीह कोल साइडिंग में शनिवार रात दर्जनों लोग दोपहिया वाहनों से कोयला चोरी करने पहुंचे थे. 

यहां सुरक्षा में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) की क्विक रिस्पांस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ओर से भिड़ंत हो गई. कोयला चोरी कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया तो जवाब में सीआईएसएफ के जवानों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की. गोली लगने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सीआईएसएफ ने बयान जारी कर कहा है कि कोयला चोरी रोकने के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों से राइफल छीनने की कोशिश की गई, जिसके कारण गोली चली और चार लोगों की मौत हो गई.

सीआईएसएफ ने मारे गए लोगों को असामाजिक तत्व बताया है. घायल हुए लोगों में बादल रवानी, रमेश राम, प्रीतम चौहान एवं अन्य शामिल हैं. धनबाद के एसपी संजीव कुमार ने कहा है कि कोयला चोरी रोकने के क्रम में हुई मुठभेड़ में चार लोगों की मौत हुई है. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी. इधर स्थानीय लोग इस घटना पर विरोध जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस ही कोयला चोरी कराती है.

Jharkhand में नहीं थम रहा मोहब्बत में जुनून हत्याओं का सिलसिला, जानिए-क्या कहना है मनोवैज्ञानिक का

 

Jharkhand: भागवत राउत हत्याकांड में सभी सात आरोपी दोषी करार, 22 नवंबर को कोर्ट करेगा सजा का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
APK फाइल भेजकर करते थे धोखाधड़ी, गुजरात पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
APK फाइल भेजकर करते थे धोखाधड़ी, गुजरात पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget