एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में चंपई सोरेन की कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानें किस पार्टी के कितने विधायक बने मंत्री?

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा.

Jharkhand News: झारखंड में सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) की सरकार के गठन के 15 दिनों के भीतर शुक्रवार को कैबिनेट का भी विस्तार हो गया. चंपई सोरेन ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था और उसके बाद से ही नए मंत्रियों के नाम का इंतजार किया जा रहा था. 2 फरवरी को सीएम चंपई के साथ दो मंत्रियों सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ने शपथ लिया था. वहीं, 9 विधायकों ने आज (16 फरवरी) शपथ लिया है. राज्पाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिन विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई है उनमें शिबू सोरेन (Shibu Soren) के बेटे बसंत सोरेन भी हैं. आइए जानते हैं चंपई सोरेन की कैबिनेट में किसे मिला मौका.

कौन कौन नेता बने मंत्री?

झारखंड में नौ नए मंत्रियों रामेश्वर उरांव, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है.  इन नौ में से छह पहले भी मंत्री रहे हैं. डॉ. रामेश्वर उरांव कांग्रेस नेता हैं और वह हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. वह लोहरदगा सीट से विधायक हैं. बैद्यनाथ राम लातेहार से जेएमएम के विधायक हैं. वह 2019 में बीजेपी को छोड़कर शिबू सोरेन की पार्टी में शामिल हुए थे. दीपक बरुआ भी जेएमएम के विधायक हैं. वह चाईबासा सीट का नेतृत्व करते हैं. 

पुरानों पर भी भरोसा, नए को भी मिला मौका
बन्ना गुप्ता जमशेदपुर वेस्ट सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. बादल जरमुंडी सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. हेमंत सोरेन सरकार में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 2014 से जरमुंडी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मिथिलेश ठाकुर गढ़वा सीट से जेएमएम के विधायक हैं. ठाकुर भी पूर्व की जेएमएम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के बेटे हैं और दुमका सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह झारखंड की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं. हफीजुल हसन पर एकबार फिर भरोसा जताया गया है. उन्हें दोबारा कैबिनेट में जगह दी गई है. वह मधुपुर से जेएमएम के विधायक हैं.

पति के निधन के बाद मंत्री बनीं थी बेबी देवी
बेबी देवी 2023 के उपचुनाव में डुमरी सीट से निर्वाचित हुई हैं. वह पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं. पति के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और डुमरी से चुनाव लड़ा था. दरअसल, विधायक बनने से पहले ही उन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी. वह हेमंत सोरेन सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग देख रही थीं.

ये भी पढ़ेंJharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में कैबिनेट विस्तार आज, सोरेन परिवार से बसंत सोरेन का नाम सबसे आगे?

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget