एक्सप्लोरर

Dhanbad: बोर्रागढ़ कोलयरी में अपराधियों ने जमकार मचाया उत्पाद, कर्मचारियों के साथ की मारपीट...लाखों की लूट 

Dhanbad News: बोर्रागढ़ कोलयरी (Borragarh Colliery) में हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

Jharkhand Dhanbad Borragarh Colliery Loot: बीसीसीएल (BCCL) कोयला कंपनी के अधीन पीबी एरिया के बोर्रागढ़ कोलयरी (Borragarh Colliery) में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया. 50 से 60 कि संख्या में आए अपराधियों ने कोलयरी में कार्यरत कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कि और नगदी समेत लाखों रुपए का सामान लूट (Loot) लिया. हथियारबंद अपराधियों ने जैसे ही कोलयरी (Colliery) में धावा बोला तो कुछ कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस पर अपराधियों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा जिसमें 3 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घायल कर्मचारियों का अस्पताल में चल रहा है इलाज 
बताया जा रहा है कि रात साढ़े 12 बजे के बाद अपराधियों का ये गिरोह लूटपाट की नीयत से यहां पहुंचा था. कर्मचारियों के विरोध के कारण अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और उनके साथ मारपीट की. मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घायल कर्मचारियों को धनबाद स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल कर्मियों का नाम जादू महतो, योगेश्वर मांझी और कालेश्वर भुइंया बताया जा रहा है.  


Dhanbad: बोर्रागढ़ कोलयरी में अपराधियों ने जमकार मचाया उत्पाद, कर्मचारियों के साथ की मारपीट...लाखों की लूट 

फायरिंग कर फैलाई दहशत 
घायल कोयला कर्मी जादू महतो ने बताया कि देर रात लगभग 12.30 बजे 50-60 कि संख्या में आए अपराधियों ने पहले फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की और फिर मारपीट करते हुए सभी कर्मचारियों से लूटपाट की. इसके बाद अपराधियों ने ऑफिस के स्विच रूम में कर्मचारियों को बंद कर दिया. सभी अपराधी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे जिससे किसी की पहचान नहीं हो सकी.

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद सुबह जब अन्य कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो पूरा मामला सामने आया. जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है साथ ही कितने कि लूट हुई है इसका भी आकलन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: सेक्सुअल हरासमेंट केस में सलाखों के पीछे पहुंचे SDM रियाज अहमद, कैदियों जैसा हो रहा है व्यवहार

Jharkhand: मुस्लिम समाज के दबाव पर स्कूल में प्रार्थना बदलने से बढ़ा सियासी बवाल, जानें अब तक क्या-क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget