एक्सप्लोरर

झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आज वाला एग्जाम

Jharkhand Board Exams: झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की शुक्रवार, 14 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. शब-ए-बारात के अवकाश के कारण अब यह परीक्षाएं 4 मार्च को होंगी.

Jharkhand News: झारखंड में शुक्रवार (14 फरवरी) को होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने यह ऐलान किया है. दरअसल, जेएसी ने बताया है कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के मौके पर अवकाश की अधिसूचना जारी की गई है, जिसके मद्देनजर 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा पोस्टपोन की जा रही है. यह एग्जाम अब 4 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा. 

झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के बोर्ड एग्जाम शुरू हुए हैं. इसके लिए 7.84 लाख से अधिक बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें 4.33 लाख 10वीं के और 3.51 लाख 12वीं के छात्र-छात्राएं शामिल हैें. 10वीं क्लास के लिए क्षेत्रीय भाषा-खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शुक्रवार के लिए निर्धारित की गई थीं जबकि 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी. जेएसी ने कहा है कि ये परीक्षाएं अब 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी.

पहले ये एग्जाम 3 मार्च को पूरे हो जाने थे, लेकिन अब 14 फरवरी वाला एग्जाम चार मार्च के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसके चलते अब परीक्षाएं 4 मार्च 2025 को खत्म होंगी. 

झारखंड के सभी स्कूल बंद
गौरतलब है कि एग्जाम रीशेड्यूल करने के अलावा, झारखंड के सभी स्कूल में छुट्टी घोषित की गई है. शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पूरे झारखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से हो रही हैं. वहीं, एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है. हर एग्जाम हॉल में सीसीटीवी लगा है और टीचर्स को भी फोन ले जाने की मनाही है. 

यह है एग्जाम का समय
गौरतलब है कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम दो शिफ्ट में चल रहे हैं. हाई स्कूल की परीक्षाएं सुबह 9.45 से दोपहर 1.00 बजे तक चलती हैं. इसके बाद इंटरमीडिएट के एग्जाम दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 तक आयोजित किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने केंद्र से नल जल योजना के बकाए राशि की मांग की, क्या बोले मंत्री योगेंद्र प्रसाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget