एक्सप्लोरर

Jharkhand: BJP ने उठाई राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, नेता बोले- झारखंड में एक साथ हो लोकसभा और विधानसभा चुनाव

Ranchi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार के कुशासन से जनता परेशान है. इस सरकार में सिर्फ राज्य को लूटने वाले लोग हैं. युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया है.

Jharkhand Politics: झारखंड में बीजेपी (BJP) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ उन्होंने हिंसा का सहारा लिया है. दरअसल, मंगलवार को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान सांसद-विधायकों ने मांग रखी थी कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगे और लोकसभा चुनाव के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव भी हो. इधर, सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वे सोरेन परिवार के सभी सदस्यों को जेल भेजवा कर ही दम लेंगे. जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के छह महीने बाद ही झारखंड विधानसभा चुनाव का समय आ जाता है. ऐसे में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे चुनाव आयोग से आग्रह करेंगे कि दोनों चुनाव साथ-साथ हो.

वहीं सभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार के कुशासन से जनता परेशान है. इस सरकार में सिर्फ राज्य को लूटने वाले लोग हैं. युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया है. खनिजों की लूट हो रही है. राज्य के आदिवासी और उनकी जमीन असुरक्षित है. सरकार के संरक्षण में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. वहीं तुष्टीकरण करने के लिए सरकार समाज विरोधी तत्वों को भी प्रोत्साहित करने में लगी है. सरकार बेशर्मी से इन चीजों को बढ़ावा दे रही है.

हेमंत सरकार की उलटी गिनती शुरू- रघुवर दास
केंद्रीय राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार ने घेराव कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास हेमंत सरकार की हार को दिखाता है. उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सरकार को लूटने की छूट नहीं दी जा सकती है. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि आज से हेमंत सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण राज्य विनाश की ओर जा रहा. सरकार सिर्फ कागज में ही विकास की योजना बना कर उसे कागज में पूरा कर रही है. 

सरकार लोगों को ठग कर बनी है- रणधीर सिंह
ऐसे में बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता चुनाव चाहती है. यह सरकार लोगों को ठग कर बनी है. इसको लेकर जनता में आक्रोश है. मैं आग्रह करता हूं कि यहां पर अविलंब राष्ट्रपति शासन लगा कर चुनाव कराया जाए. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड में लूट व खसोट की सरकार चल रही है. नेताओं ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. कोई भी सुरक्षित नहीं है. सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है. ऐसे में सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए हमें जुट जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें : Jharkhand Politics: जमेशदपुर में बीजेपी ने खोला मोर्चा, 'हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ' अभियान की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget