एक्सप्लोरर

Jharkhand Assembly Election: बीजेपी-आजसू के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय, जानें आंकड़ा

BJP AJSU Seat Sharing Formula: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी के झारखंड प्रभारी और असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और आजसू चीफ सुदेश महतो के बीच दो बार मुलाकात हो चुकी है.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि प्रदेश में बीजेपी और आजसू के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है. झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं.

सूत्रों की मानें तो झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 65 से 68 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि आजसू के खाते में 10 से 15 सीटें आ सकती हैं.

हिमंत बिस्वा सरमा और सुदेश महतो के बीच मुलाकात

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी की ओर से झारखंड के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और आजसू चीफ सुदेश महतो के बीच दो दफा मुलाकात हो चुकी है. बता दें कि 2019 में सीट शेयरिंग को लेकर ही दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था, जिससे दोनों दलों को नुकसान हुआ था.

असम के सीएम और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को AJSU पार्टी के मुखिया सुदेश महतो से मुलाकात की थी. इस दौरान असम के सीएम ने कहा था कि आजसू पार्टी बीजेपी की अहम सहयोगी है. उन्होंने साफ तौर से कहा था कि झारखंड में विधानसभा का चुनाव दोनों पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे.

बता दें कि झारखंड में इसी साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच विधानसभा के चुनाव संभावित हैं. ऐसे में बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं में हौसला भरने के अभियान में जुटी है. चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर दौरा कर रहे हैं. वो अलग-अलग स्तर पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव में क्या रहा परिणाम?

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर हाल में हुए चुनाव में बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली. जबकि एक सीट आजसू के खाते में गई. वहीं जेएमएम ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 2 सीटों पर सफलता हासिल हुई.

ये भी पढ़ें:

'बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं JMM के वोटर्स, उन्हें बचा रही सोरेन सरकार', BJP का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget