एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में विधायकों के वेतन में जल्द की जाएगी बढ़ोतरी, जानें मंजूरी मिलने के बाद कितनी होगी सैलरी

MLA Salary: बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बनी विधानसभा की समिति की ओर से विधायकों का वेतन 40 हजार से बढ़ाकर 55 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह करने की अनुशंसा की गई है.

Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड के विधायकों की सैलरी जल्द ही बढ़ सकती है. दरअसल, मानसून सत्र के दौरान विधायकों का वेतन बढ़ाने को लेकर एक प्रस्ताव स्पीकर के सामने पेश किया गया. जिसके बाद इस संबंध में एक समिति का गठन भी किया गया. इसे भाजपा के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राम चन्द्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बनाई गई थी जिन्होंने अपनी रिपोर्ट विधानसभा को सौंप दी है.

बता दें कि, वर्तमान में झारखंड के विधायकों का वेतन 40 हजार रुपये प्रतिमाह है. इसके अतिरिक्त विधायकों को अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं. रघुवर दास के शासन में विधायकों के वेतन को 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया था. वहीं मुख्यमंत्री का मूल वेतन 70 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया था. वहीं विपक्ष के नेता का मूल वेतन 50 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 65 हजार रुपये किया गया था. वहीं विधानसभा के अध्यक्ष का वेतन 55 हजार से बढ़ाकर 78 हजार रुपये कर दिया गया था.

कितना बढ़ेगा वेतन?
दरअसल, विधानसभा में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसमें कहा गया है कि विधायकों का मूल वेतन बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया जाए. फिलहाल अभी इन विधायकों को 40 हजार रुपये और अतिरिक्त भक्ते के साथ दिया जा रहा है, जो कि करीब दो लाख रुपये होते हैं. इस प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी है. बताते चलें कि बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए बजट सत्र के दौरान ही विधायकों ने वेतन बढ़ाने की मांग उठाई गई थी. अगर सबकुछ सही रहा तो वेतन बढ़ोतरी की मांग पर जल्द मोहर भी लग जाएगी. विधायक और मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी की बात बजट सत्र के दौरान हुई थी. वेतन बढ़ोत्तरी की बात बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही ने की थी. उन्होंने कहा था कि दिल्ली की तरह झारखंड में भी विधायकों का वेतन बढ़ाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान- 'शर्म से कहो हम भारतीय हैं'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget