एक्सप्लोरर

'वो झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रहे क्योंकि...', झारखंड CM हेमंत सोरेन का BJP पर निशाना

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन पर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि JMM नीत सरकार ने BJP की ओर से रची गई साजिशों के बावजूद अपना कार्यकाल पूरा किया.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले जारी हैं. इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को घेरा है. उन्होंने बीजेपी पर विधानसभा चुनाव से पहले झूठे वादों से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

सीएम सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के नेता राज्य के खनिज संसाधनों पर नजर गड़ाए हुए हैं और उन्होंने मतदाताओं से उनके वादों के प्रति सतर्क रहने की अपील की.
 
विपक्षी नेताओं की नजर खनिज संसाधनों पर- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने चांडिल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''विपक्षी नेता झूठे वादों के साथ चुनावों में लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. उनसे सावधान रहें क्योंकि उनकी नजर झारखंड के खनिज संसाधनों पर है. उन्होंने ईचागढ़ से झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार सबिता महतो के पक्ष में प्रचार के लिए रैली में भाग लिया. महतों ने दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

झारखंड के सीएम सोरेन ने कहा कि महतो इस मुकाबले में अकेली नहीं हैं, बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की पूरी ताकत विधानसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ है. सोरेन ने दावा किया कि JMM नीत सरकार ने बीजेपी की ओर से रची गई साजिशों के बावजूद अपना कार्यकाल पूरा किया.

झारखंड में कब है विधानसभा चुनाव?

झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 13 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए मंगलवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी. दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है. 

उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तथा 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि एक नवंबर है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा, जिसमें 43 सीटें शामिल होंगी. मतगणना 23 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Election 2024: RJD को मिली छह सीटें, जेल में बंद नेता को दिया टिकट, देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान

वीडियोज

Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)
Pati Brahmachari: 😱Suraj का खौफनाक रूप! टूटा दुखों का पहाड़, ऑफिसर की वर्दी छोड़ बना गुंडा! #sbs
Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget