एक्सप्लोरर

चंपाई सोरेन और उनके बेटे को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, अब क्या बोले झारखंड के पूर्व CM

Jharkhand BJP Candidates List: झारखंड में बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी.

Jharkhand BJP Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार (19 अक्टूबर) को 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें चंपाई सोरेन और उनके बेटे समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. इस बीच बीजेपी नेता चंपाई सोरेन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश की जनता ने परिवर्तन के संकेत दिए हैं.

रांची में मीडिया से बातचीत झारखंड विधानसभा चुनाव पर बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा, ''आने वाले समय में झारखंड में बीजेपी को सबसे बड़ी जीत मिलेगी. हमारी परिवर्तन रैली में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. झारखंड की जनता ने परिवर्तन का संकेत दे दिया है. बेटे को टिकट दिए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार करके निर्णय लिया है.''

चंपाई सोरेन और उनके बेटे को कहां से टिकट?

बता दें कि झारखंड बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला विधानसभा से टिकट दिया गया है जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला विधानसभा से मैदान में उतारा गया है.

पार्टी महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उम्मीदवारों की सूची में चंपाई सोरेन के अलावा प्रमुख नामों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया गया है. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर (आरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है.

झारखंड में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार दिख रही है. बीजेपी ने बाकी सीटें NDA के सहयोगी आजसू, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास) के लिए छोड़ी हैं. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो फेज में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें:

'कांग्रेस ने झारखंड के आंदोलन को....', चंपाई सोरेन का राहुल गांधी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget