एक्सप्लोरर

Jharkhand: कुडमी जाति को ST में शामिल करने की मांग, प्रदर्शनकारियों ने किया रेल चक्का जाम

Jamshedpur News: कुडमी समाज के आंदोलन को देखते हुए रेल प्रबंधन की ओर से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनों के रद्द होने की वजह से स्थिति गंभीर है और यत्री जहां-तहां फंसे हुए हैं. 

Jharkhand Protest Over Tribal Status To Kudmi Caste: कुडमी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर बंगाल के खेमाशुली रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों का रेल चक्का जाम रहा. भारी संख्या में बंगाल के अलावा झारखंड (Jharkhand) से भी कुडमी समाज के लोग खेमाशुली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते हुए  कुडमी समाज के लोगों ने अपनी मांगों को भी रखा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक वो रेल चक्का जाम और नेशनल हाईवे को जाम रखेंगे.

आंदोलनकारियों ने किसी की नहीं सुनी 
बता दें कि, सोमवार की सुबह से ही कुडमी समाज के लोगों ने एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था और ये लगातार जारी है. बंगाल के खेमाशुली रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रबंधक की ओर से कई बार वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन आंदोलनकारियों ने किसी की नहीं सुनी और रेल चक्का जाम हड़ताल को जारी रखा.

गंभीर हैं हालात 
कुडमी समाज के आंदोलन को देखते हुए रेल प्रबंधन की ओर से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनों के रद्द होने की वजह से स्थिति गंभीर है और यत्री जहां-तहां फंसे हुए हैं. जमशेदपुर रेलवे स्टेशन समेत कई ऐसे स्टेशन हैं जहां यात्री फंसे हैं. हाईवे की बात करें तो नेशनल हाईवे बंगाल जाने वाली सड़क को भी जाम कर दिया गया है. ट्रेलर ट्रक समेत कई वाहनों की कतारें देखने के मिल रही हैं. गाड़ियों के ड्राइवर की स्थिति खराब है. खाने-पीने के लाले पड़े हैं, कई ऐसी जगह है जहां जंगल के बीच गाड़ियां फंसी हैं, इसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है.


Jharkhand: कुडमी जाति को ST में शामिल करने की मांग, प्रदर्शनकारियों ने किया रेल चक्का जाम

की गई पत्थरबाजी 
यहां ये भी बता दें कि, कुडमी जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने टाटा-हावड़ा रूट में कई स्टेशनों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. इससे पहले हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की थी. ट्रेनें रद्द होने से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा भी किया था.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: अवैध खनन मामले में चार्जशीट दाखिल, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

Jharkhand Politics: BJP नेता बोले 'समझदार हैं वोटर', खतियान और आरक्षण नीति से नहीं पड़ेगा फर्क 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget