एक्सप्लोरर

Jharkhand: आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, दूसरा झुलसा, परिवार में मचा कोहराम 

Bokaro News: झारखंड के बोकारो में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत (Death) हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है. हादसे के वक्त बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे.  

Jharkhand Child Death due to Lightning In Bokaro: झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिले में आसमानी बिजली (Lightning) का कहर देखने को मिला है. बृहस्पतिवार गोमिया प्रखंड में नेरकी खुर्द टोला में वज्रपात की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे सगुन मुर्मू की मौत (Death) हो गई. जबकि, साथ में खेल रहा 10 साल का बच्चा सचिन मुर्मू गंभीर रूप से झुलस गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे के बच्चों के परिवार में मातम पसर गया और परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है.

घर से बाहर खेल रहे थे बच्चे 
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक झंडी टोला के रहने वाले रामसागर मुर्मू का बेटा सगुन मुर्मू और सुरेश मुर्मू का बेटा सचिन मुर्मू शाम को खलिहान में खेल रहे थे. अचानक मौसम बदलने के साथ ही हल्की बारिश होने लगी. घरवालों को पता नहीं चला की बच्चे बाहर खलिहान में खेल रहे हैं. इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए. हादसे के बाद आनन-फानन में दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सगुन को मृत घोषित कर दिया. जबकि, सचिन का इलाज चल रहा है.  

झारखंड के लिए बड़ी आपदा है आसमानी बिजली
यहां ये भी बता दें कि, भारतीय मौसम विभाग ने थंडरिंग और लाइटनिंग के खतरों को लेकर देश के जिन 6 राज्यों को सबसे संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया है, झारखंड भी उनमें एक है. आसमानी बिजली का कहर झारखंड के लिए एक बड़ी आपदा है. झारखंड में एक गांव ऐसा भी है जहां जब भी बिजली कड़कती है तो लोग सहम जाते हैं. आसमानी बिजली ने इस गांव में इतनी तबाही मचाई है कि इसका नाम ही वज्रमरा पड़ गया है. संभव है कि ये पूरे देश का अकेला ऐसा गांव है, जहां पूरे साल में 500 से भी ज्यादा बार आसमानी बिजली गिरती है. इस गांव का शायद ही कोई ऐसा परिवार है, जिसने वज्रपात की वजह से जान-माल का नुकसान ना उठाया हो. 

जानें कैसे रह सकते हैं सुरक्षित 

- वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेना सबसे खतरनाक है, ऐसा कभी ना करें.
- आसमान में बिजली कड़क रही हो और सुरक्षित स्थान पर नहीं जा पा रहे हैं, तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक और बोरा में से कोई एक अपने पैरों के नीचे रख लेना चाहिए. 
- ऐसे समय दोनों पैरों को आपस में सटा लेना चाहिए, दोनों हाथों को घुटने पर रखकर अपने सिर को जमीन की ओर यथासंभव झुका लेना चाहिए.
- ध्यान रहे कि सिर को जमीन से ना छुआएं ना ही जमीन पर लेटें. 

ये भी पढ़ें: 

Presidential Election 2022: कांग्रेस को झटका, JMM ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान  

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान से भड़की BJP, राहुल और सोनिया गांधी के फूंके पुतले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget