एक्सप्लोरर

Jharhand: CM हेमंत सोरेन बोले 6 महीने के अंदर 37 हजार पदों पर हो जाएंगी नियुक्तियां, जानें बड़ी बात 

Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, आगामी 6 महीने के अंदर राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों के 37 हजार पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी. 

Jharhand Appointments on 37 Thousand Posts: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग और प्रोत्साहन भत्ता देने के लिए सीएम सारथी योजना (CM Sarathi Scheme) का एलान किया. रांची (Ranchi) के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद जमसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के रोजगार और स्वावलंबन के लिए ठोस कदम उठा रही है. सीएम सोरेन ने कहा कि सीएम सारथी योजना आगामी 15 नंवबर से लागू होगी. इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समर्थ बनाना है. आर्थिक परेशानियों की वजह से उनकी तैयारियां बाधित नहीं होंगी. देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पैसे के बिना किसी छात्र की पढ़ाई ना रुके, इसके लिए हम 'गुरुजी-स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' योजना लेकर आ रहे हैं.

37 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया कि आगामी 6 महीने के अंदर राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों के 37 हजार पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी. उच्च शिक्षा को बेहतर और सर्वसुलभ बनाने के लिए झारखंड खुला विश्वविद्यालय और पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय में 2716 पदों पर जेपीएससी के जरिए बहाली की जाएगी. सीएम ने रोजगार और नियोजन में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि निजी क्षेत्रों में भी 40 हजार तक के वेतन वाले पदों में 75 फीसदी पद स्थानीयों के लिए आरक्षित होंगे. इसके लिए सरकार ने 'झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021' गठित किया है.

पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम ने कही ये बात 
सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा दोहराते हुए सीएम ने कहा कि इस संबंध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है. एसओपी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा.

विकास को गति देने के लिए बनाई गई हैं नीतियां 
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संसाधनों से परिपूर्ण और संभावनाओं से भरे हमारे राज्य में विकास को गति देने के लिए नई नीतियां बनाई गई हैं. खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, खनिज और वस्त्र आधारित उद्योगों पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से राज्य को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए नई पर्यटन नीति, 2021 अधिसूचित की गई है. इसमें राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है.

किसानों की खुशहाली के लिए कदम उठा रही है सरकार 
कृषि के विकास एवं किसानों की खुशहाली के लिए सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि कृषि ऋण के बोझ से दबे राज्य के छोटे एवं सीमान्त किसानों को राहत पहुंचाने के लिए वर्ष 2020 से झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना संचालित की जा रही है. किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए अब तक 4 लाख 28 हजार नए केसीसी आवेदन स्वीकृत करते हुए 1583 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. किसानों के प्रशिक्षण के लिए समेकित बिरसा ग्रामीण विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की शुरूआत की गई है. सरकार की तरफ से किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

ITBP Bus Accident: पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 8 जवान शहीद, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख 

दिल का दौरा पड़ने से BCCI के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget